IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

नक्सल गतिविधि में मृतक के आश्रितों को आर्थिक सहायता राशि 10 लाख रूपए स्वीकृत

राजनांदगांव 24 जनवरी 2022। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने नक्सल गतिविधि में मृतक के आश्रितों को जिला स्तरीय पुनर्वास समिति की बैठक में लिए निर्णय के अनुसार केन्द्रीय योजनातर्गत आर्थिक सहायता राशि 10 लाख रूपए स्वीकृत किया है। नक्सल गतिविधि में ग्राम निडेली, थाना औंधी निवासी तीजू बोगा की मृत्यु होने पर उनके आश्रित श्रीमती उर्मिला को 5 लाख रूपए तथा ग्राम कलवर थाना मदनवाड़ा निवासी रामजी राम धावड़े की मृत्यु होने पर उनके आश्रित श्रीमती सामको बाई को 5 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!