IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

जिले में उप निर्वाचन हेतु जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच एवं पंच के रिक्त पदों के लिए मतदान 20 जनवरी को, देखिए कौन-कौन से पद पर कितने

  • त्रिस्तरीय पंचायत आम एवं उप निर्वाचन 2021-22
  • जिले में उप निर्वाचन हेतु जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच एवं पंच के रिक्त पदों के लिए मतदान 20 जनवरी को
  • मतदान सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक होगा
  • मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी

राजनांदगांव 19 जनवरी 2022। त्रिस्तरीय पंचायत आम एवं उप निर्वाचन 2021-22 के अंतर्गत जिले के लिए उप निर्वाचन हेतु जनपद पंचायत सदस्यों, सरपंचों एवं पंच के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए मतदान 20 जनवरी 2022 गुरूवार को होगा। मतदान सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक होगा। मतदान के तुरंत बाद मतदान केन्द्रों में मतगणना की जाएगी।

जिला प्रशासन द्वारा मतदान के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2021-22 के निर्वाचन के लिए मतदान दलों को निर्वाचन सामग्रियों का वितरण किया गया। जिले में उप निर्वाचन के लिए 69 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। उप निर्वाचन के लिए मतदाताओं की कुल संख्या 31 हजार 473 है। राजनांदगांव जिले में कुल 113 पदों के लिए निर्वाचन होना था। जिसमें 22 पदों के सविरोध निर्वाचन के लिए 58 अभ्यर्थी शामिल हैं। 88 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति है। 3 पदों पर कोई नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया है। त्रिस्तरीय पंचायत आम एवं उप निर्वाचन 2021-22 के अंतर्गत 22 पदों पर सविरोध निर्वाचन होगा। इसके तहत जनपद सदस्य के 5, सरपंच के 5 और पंच के 12 पदों पर चुनाव होगा। 88 पद पर निर्विरोध निर्वाचन के तहत सरपंच के 3 पद और पंच के 85 पद है। पंच के 3 पदों के लिए कोई नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!