IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। सरकारी निर्माण कार्य स्थल से सरिया चुराने वाले दो आरोपियों को सुरगी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने सरिया चुराने के बाद उसे तालाब में छिपा दिया था।

दिनांक 12.01.2022 की दरम्यानी रात ग्राम पंचायत खैरा के सामने पंचायत आहता निर्माण व गौठान में महिला शेड बनाने के लिए रखे सरिया (छड़) 12 MM 03 बंडल, 10 MM 01 बंडल एवं 08 MM 01 बंडल कुल वजनी 350 किलो लगभग, कीमती 22,000 रूपये को चोर चोरी कर ले जाने पर दिनांक 13.01.2022 को प्रार्थी पंकज सिंह पिता एलएम  सिंह, उम्र 38 वर्ष, साकिन जीवन कॉलोनी वार्ड नं . 45 , थाना कोतवाली, राजनांदगांव द्वारा पुलिस चौकी सुरगी में लिखित रिपोर्ट दर्ज पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। आरोपियों की पतासाजी सरगर्मी एवं जोरों से की जा रही थी। तभी दिनांक 18.01.2022 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खैरा के दो युवक टिकरापारा तालाब में संदेहास्पद स्थिति में खोजबीन कर रहे हैं। जिस पर संदेही सुमन उर्फ सोनू महार पिता स्व. गिरधारी लाल महार, उम्र 26 वर्ष एवं जितेन्द्र कुमार पटेल पिता स्व . लक्ष्मण दास पटेल, उम्र 25 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम खैरा, पुलिस चौकी सुरगी, से कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने मिलकर दिनांक घटना समय को घटना कारित करना एवं चोरी किये गये सरिया को टिकरापारा तालाब में छिपाकर रखना स्वीकार किया। आरोपियों द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक चेतन सिंह चन्द्राकर चौकी प्रभारी सुरगी, प्र.आर. 1206 लोकनाथ वर्मा, प्र.आर. 1340 तोरण पटेल, आर. 1538 दुष्यंत राणा, आर. 1581 त्रिभुवन यदु, आर. 1092 चन्द्रकांत यादव एवं चालक आर. 521 राकेश वर्मा की सक्रिय भूमिका रही।

error: Content is protected !!