IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

छुरिया से सूरज लहरे की रिपोर्ट
छुरिया – बीती मध्य रात्रि प्लास्टिक बारदाना भरकर रायपुर जा रही ट्रक के चालक को झपकी लगने से ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। मिली जानकारी के अनुसार बाघ नदी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर खड़खड़ी तिराहा के पास बीती मध्यरात्रि में ट्रक चालक को नींद की झपकी आने से ट्रक क्रमांक एमपी 09 एचएफ 9923 इंदौर से रायपुर के लिए प्लास्टिक बारदाना भरकर जा रही थी जो सड़क किनारे में पलटी हो गया है जिसके चालक रविंद्र कुमार को मामूली खरोंच लगी है जिन्हें प्राथमिक उपचार कराया गया है।

You missed

error: Content is protected !!