IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का प्रसारण आज वार्ड क्रमांक 42 में सामूहिक रूप से सुना गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के दक्षिण मंडल अध्यक्ष प्रशांत (गोलू) गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
​कार्यक्रम के दौरान वार्ड के नागरिकों, स्थानीय कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने एकजुट होकर प्रधानमंत्री जी के विचारों को सुना। प्रधानमंत्री जी ने अपने संबोधन में देश के विकास, स्थानीय पहलों, आत्मनिर्भर भारत और सामाजिक चेतना से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रकाश डाला, जिसे उपस्थित जनसमूह ने अत्यंत ध्यानपूर्वक सुना।
​दक्षिण मंडल अध्यक्ष प्रशांत (गोलू) गुप्ता ने कार्यक्रम के पश्चात अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देश के कोने-कोने में हो रहे सकारात्मक परिवर्तनों और जन-भागीदारी को एक मंच प्रदान करता है। इससे समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रेरणा और ऊर्जा का संचार होता है।
​इस अवसर पर नरेश सारथी, चेतन यादव, कीर्ति साहू, नेमबाई साहू, पुष्पा साहू, भारती सारथी, कमलेश सारथी, मंगलेश रजक , मना मरकाम , माया रामटेके , भावना वासनिक , राजू साहू , एवं वार्ड वासी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!