IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। शहर का वीआईपी रूट माने जाने वाले रिंग रोड एरिया पर चोरों की बुरी नजर पड़ चुकी है। बीती रात रोड किनारे संचालित तीन दुकानों के शटर तोड़कर चोरों ने नकदी रकम पार कर दिए। एक दुकान का सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया। बुधवार को तीनों वारदात की रिपोर्ट एक साथ बसंतपुर थाना में कराई गई है। नीचे केस वाइस जानिए, कहां-कहां चोरी की वारदात हुई।

केस-1

विवेक सेरूवा, उम्र 25 साल ने पुलिस को बताया कि मैं गायत्री कालोनी कामला कालेज रोड वार्ड नं0 22 राजनादगांव  में रहता हूं।  मेरा Popey कैफे की दुकान है। दिनांक 06-01-2022 के रात्रि लगभग 11:00 बजे मै अपनी दुकान बंद कर ताला लगाकर घर गया और दिनांक 07-01-2022 के सुबह 06:30 बजे दुकान गया तो देखा कि शटर में लगा ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो दुकान के अंदर का सामान अस्त व्यस्त फैला हुआ पडा था। गल्ला में देखा तो उसमें रखे नकदी रकम लगभग 10,000 रूपये नही था। जिसे कोई अज्ञात चोर द्वारा दिनांक 06-01-2022 एवं 07-01-2022 के दरम्यिानी रात्रि दुकान का ताला तोडकर दुकान अंदर प्रवेश कर उक्त रकम को  चोरी कर ले गया।

केस-2

जब्बर सिंह राजपुरोहित, उम्र 44 साल ने पुलिस को बताया कि मैं अनुपम नगर वार्ड नं0 22 मे रहता हूं। मेरा अनुपम नगर राजनादगांव में जोधपुर स्वीट मिठाई की दुकान है। दिनांक 06-01-2022 के रात्रि 11:00 बजे करीबन मेरा कर्मचारी छोटू राम चौधरी दुकान बंद कर घर गया। दिनांक 07-01-2022 के सुबह 07:15 बजे छोटू राम चौधरी दुकान पर आया तो देखा कि दुकान के शटर का ताला टूटा हुआ था। उसने फोन कर मुझे बताया कि दुकान का ताला टूटा हुआ है। तब मैं दुकान आया हम दोनों अंदर गये तो देखा कि दुकान के अंदर का सामान अस्त व्यस्त व बिखरा पडा था दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा भी टूटा हुआ था गल्ले को देखे तो उसमें रखे पैसा लगभग 4000 -5000 रूपये रखे थे जो नहीं था। जिसे कोई अज्ञात चोर द्वारा दिनांक 06-01-2022 एवं 07-01-2022 के दरम्यिानी रात्रि दुकान का ताला तोडकर दुकान अंदर प्रवेश कर चोरी कर ले गया।

केस-3

आशीष कुमार त्रिपाठी, उम्र 48 साल ने पुलिस को बताया कि मैं महेश नगर कालोनी वार्ड नं0 44 कौरिनभांठा में रहता हूं। मेरा विद्या मेडिकल स्टोर्स वीआईपी रोड महामाया चौक के पास बसंतपुर में है। दिनांक 07.01.2022 को रात्रि करीबन 10:00 बजे मेडिकल बंद कर घर चले गये दिनांक 08.01.2022 के सुबह करीबन 09:00 बजे मेरा लड़का अथर्व त्रिपाठी मेडिकल खोलने आया तो देखा कि छोटा शटर का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। गल्ला को देखा तो करीबन 4000-5000 रूपयें नकदी रकम नहीं था। जिसे कोई अज्ञात चोर दिनांक 07.01.2022 एवं 08.01.2022 के दरम्यानी रात्रि ताला तोड़कर मेडिकल के अंदर घुंसकर चोरी कर ले गया।

———

You missed

error: Content is protected !!