राज्यपाल इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ द्वारा आयोजित रंगमंडल के उद्घाटन समारोह में होंगी शामिल
- राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके का खैरागढ़ पहुंचने पर किया गया आत्मीय स्वागत
राजनांदगांव 09 जनवरी 2022। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके का इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय गेस्ट हाऊस खैरागढ़ पहुंचने पर आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर कुलपति ममता चन्द्राकर, आईजी दुर्ग संभाग श्री ओपी पॉल, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, एसपी संतोष सिंह, एसडीएम खैरागढ़ लवकेश धु्रव, एसडीओपी दिनेश सिन्हा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके कल 10 जनवरी को सुबह 11.30 बजे इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ द्वारा आयोजित रंगमंडल के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगी।

Sub editor