IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

बारिश की संभावना को देखते हुए धान की सुरक्षा के लिए कैप कव्हर से ढकने के दिए निर्देश, विगत दो दिनों में 3 लाख क्ंविटल धान का उठाव

  • कलेक्टर ने कोरोना की तीसरी लहर का भय दिखाकर जमाखोरी एवं काला बाजारी करने वाले व्यापारियों पर सख्त कार्रवाई करने हेतु दिए निर्देश

राजनांदगांव 09 जनवरी 2022। जिले में तेज गति से धान का उठाव किया जा रहा है। विगत दो दिनों में 3 लाख क्ंिवटल धान का उठाव किया गया है। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने नेतृत्व में धान खरीदी, उठाव एवं धान की सुरक्षा के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर स्वयं इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। धान खरीदी केन्द्रों में किसानों की सुविधाओं के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। गौरतलब है कि मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के अनेक स्थानों में 10 जनवरी को हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। उत्तर-पूर्व राजस्थान के ऊपर एक उपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा स्थित है। जिससे बारिश होने की संभावना है। जिसे ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को धान की सुरक्षा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर का भय दिखाकर जमाखोरी एवं काला बाजारी करने वाले व्यापारियों पर सख्त कार्रवाई करने हेतु जिला खाद्य अधिकारी को निर्देश दिए हैं। अवकाश के दिनों में लगातार कार्य करते हुए धान का उठाव किया जा रहा है। कलेक्टर ने सभी राईस मिलर्स एवं ट्रांसपोटर्स को धान के उठाव के लिए निर्देश किया है। विशेष अभियान चलाकर धान का उठाव किया जा रहा है। जिले में पर्याप्त संख्या में बारदाने उपलब्ध हैं। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा है कि किसानों से बारदाना नहीं लिया जाए।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!