IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। बीती रात डोंगरगढ़ पहाड़ पर स्थित बम्लेश्वरी परिसर में संचालित प्रसाद की दुकानों में शार्टसर्किट से आग लग गई। विद्युत खंबे में स्पार्किंग हो रहा थी। सर्किट ही स्पार्क हो गया। खंबे में इस प्रकार की समस्या की शिकायत पहले भी दुकानवालों एवं ट्रस्ट समिति ने किया था। बताया गया है कि सभी दुकानें छोटी छोटी थी, जहां मां बम्लेश्वरी मंदिर में चढ़ावे के रूप में उपयोग की जाने वाली पूजन सामग्री नारियल इत्यादि थे। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
जानकारी अनुसार जिले के डोंगरगढ़ में पहाड़ी पर स्थित मां बम्लेश्वरी देवी मंदिर जाने वाले मार्ग पर सीढिय़ों में लगने वाली 10 प्रसाद की दुकान में बीती रात आग लग गई। मां बम्लेश्वरी ट्रस्ट समिति के पदाधिकारियों के मुताबिक घटना लगभग दो बजे के बाद की है। खंबे में गड़बड़ी को लेकर पूर्व में भी जानकारी बिजली कंपनी को दी गई थी। उन्होंने ने ठीक भी किया। लेकिन बीती रात को लगभग दो बजे या उसके बाद सर्किट स्पार्क होने से पास में स्थित पूजा सामाग्री की छोटी छोटी दुकानें जिनकी संख्या लगभग 10 है, जल गई। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। लगभग डेढ़ बजे रात्रि तक चौकीदार भी उस क्षेत्र में घुम रहा था। घटना संभवत 2 बजे के बाद की है। बिजली कंपनी के कर्मचारी घटना स्थल पहुंचकर अपना काम कर रहे है। गौरतलब है कि बीते वर्षों में भी यहां ऐसी घटनाएं हो चुकी है।

error: Content is protected !!