IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

कोविड जांच कर संक्रमित व्यक्तियों की पहचान होने पर होम आईसोलेशन और अस्पतालों में किया जा रहा बेहतर उपचार : कलेक्टर

नगर निगम के 51 वार्ड में 51 एक्टिव सर्विलेंस टीम घरों में पहुंचकर ले रहे स्वास्थ्य की जानकारी

प्रतिदिन 4000 से अधिक हो रहा कोविड जांच

मरीजों की सहायता के लिए 111 एम्बुलेंस एक्टिव

चिकित्सक द्वारा होम आईसोलेशन में रहने वाले मरीजों से लगातार संपर्क कर ली जा रही स्वास्थ्य की जानकारी

कलेक्टर ने अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग की बैठक लेकर जिले में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की

राजनांदगांव। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने दिग्विजय स्टेडियम बनाए गए कोविड-19 डिस्ट्रिक वार रूम में कोविड-19 संक्रमण के नियंत्रण एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा के लिए अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग की बैठक ली। उन्होंने कहा कि कोविड नियंत्रण के लिए जिले में तैयारी पूरी कर ली गई है। नागरिकों को घबराने की जरूरत नहीं है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है। चिकित्सकों द्वारा होम आईसोलेशन में रहने वाले मरीजों से लगातार संपर्क कर स्वास्थ्य की जानकारी ली जा रही है। वहीं कोविड टेस्टिंग कर संक्रमित व्यक्तियों की पहचान कर होम आईसोलेशन और अस्पतालों में ईलाज किया जा रहा है। साथ ही उन्हें दवाईयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। आईसोलेशन में रहने वाले जरूरतमंद मरीजों को समाज सेवा संस्था द्वारा भोजन भी उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमित मरीज मिलने पर कॉनटेक्ट ट्रेसिंग कर प्रायमरी संपर्क नागरिकों का कोरोना जांच जरूर करें।

जिला प्रशासन द्वारा कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए की गई व्यवस्थाएं एवं कार्रवाई-

  •  स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रतिदिन 4 हजार से अधिक लोगों का कोरोना जांच किया जा रहा है। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने कोविड वैक्सीनेशन और सैम्पलिंग के लिए 50 कर्मचारियों की अतिरिक्त टीम बनाने के निर्देश दिए।
  • जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान के लिए 90 कोविड-19 सेम्पलिंग टीम कार्यरत है। जिनके द्वारा लगातार कोविड जांच की जा रही है।
  • जिले में मरीजों की सहायता के लिए 111 एम्बुलेंस एक्टिव है। आपातकाल या जरूरत की स्थिति में 108 और 112 में संपर्क कर एम्बुलेंस सुविधा प्राप्त की जा सकती है।
  • जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए 1148 बेड उपलब्ध है। आवश्यकता अनुसार बेड बढ़ाया जा रहा है। कोविड-19 कंट्रोल रूम से इसकी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
  • कोविड संक्रमित मरीजों की सहायता के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसमें 24 घंटे दूरभाष नंबर 74402-03333 से संपर्क कर कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकते हंै। कंट्रोल रूम में 8 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं 6 कर्मचारियों द्वारा होम आईसोलेशन में रहने वाले मरीजों से फालोअप कर उनकी दवाईयों, ऑक्सीजन सेचुरेशन तथा स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली जा रही है।
  • शहर के 51 वार्ड के लिए 51 एक्टिव सविलेेंस टीम का गठन किया गया है। जो घर-घर जाकर नागरिकों के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी एवं दवाईयां उपलब्ध करा रहे है।
  • एंटीजन जांच में पॉजिटिव आने पर जांच सेंटर से ही दवाई किट का वितरण किया जा रहा है। जिसमें दवाई लेने का समय-सारणी तथा डॉक्टर का नंबर भी दिया जा रहा है। जिससे कोई परेशानी होने पर चिकित्सकीय सलाह ली जा सकती है।
  • होम आईसोलेशन में रहने वाले मरीजों को होम आईसोलेशन प्रोटोकाल के संबंध में पाम्पलेट दिया जा रहा है। जिससे संक्रमित मरीज प्रोटोकाल का पालन करते हुए उचित उपचार प्राप्त कर सकें। आपातकाल स्थिति में चिकित्सकों से संपर्क कर स्वास्थ्य संबंधी समस्या के बारे में जानकारी दे सकते हैं।

होम आईसोलेशन में रहने वाले मरीज को भोजन की आवश्यकता होने पर सामाज सेवी संस्था द्वारा भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। मरीज 07744-296622 और 07744-299920 पर संपर्क कर भोजन प्राप्त कर सकते हैं।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!