IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

छुरिया से सूरज लहरे की रिपोर्ट

चिचोला – महाराष्ट्र से नसबंदी कराकर कार में सवार होकर घर लौट रही महिलाएं चिचोला के पास सड़क दुघर्टना के शिकार होते-होते बच गई। मिली जानकारी अनुसार महाराष्ट्र आमगांव से महिलाये नशबंदी कराकर वापसी घर कार क्रमांक सीजी 08 टी 0247 से आ रहे थे, तभी चिचोला पुलिस चौकी क्षेत्र के नेशनल हाईवे 06 चिचोला के झुरानदी पुल के पास पहुंचे थे कि कार का पीछे टायर अचानक पंचर हो गया और कार सड़क में अनियंत्रित होकर घूम गया। जिसमें बैठे महिला बच्चों में कुछ को मामूली चोट लगी है। जिन्हें डायल 112 की मदद से छुरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बाकी सुरक्षित है नशबंदी कराकर महाराष्ट्र के आमगांव से आने वाले महिलाएं रामपुर, आलेडन व आसरा का बताया जा रहा है।

You missed

error: Content is protected !!