IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

मुख्यमंत्री की घोषणा पर तत्काल कार्रवाई… उपतहसील साल्हेवारा में नायब तहसीलदार कार्यालय का हुआ उद्घाटन

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा गंडई दौरे में जारी घोषणा के परिपालन में तत्काल अमल करते हुए कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने उप-तहसील साल्हेवारा में 4 जनवरी से ही तहसीलदार बैठाने के लिए निर्देश दिए। घोषणा के परिपालन में साल्हेवारा कॉलेज रोड के पास स्थित नवीन सामुदायिक भवन में छुईखदान जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीना ताम्रकार ने उपतहसील कार्यालय साल्हेवारा का उद्घाटन किया।

उप तहसील कार्यालय साल्हेवारा में श्री अमरदीप अंचल नायब तहसीलदार गंडई सप्ताह में 3 दिन उपस्थित रहकर राजस्व प्रकरणों का निराकरण करेंगे। इस अवसर पर तहसीलदार गंडई श्री त्रिभुवन राम वर्मा, प्रभारी नायब तहसीलदार साल्हेवारा श्री अमरदीप अंचल सहित जनप्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!