IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

छुरिया से सूरज लहरे की रिपोर्ट
छुरिया– मां दंतेश्वरी की पावन नगरी नगर पंचायत छुरिया में आयोजित नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं पावन प्रज्ञा पुराण पर नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई ।जिसके स्वागत वंदन भाटिया परिवार छुरिया द्वारा सभी भक्तों का पुष्प वर्षा से एवं प्रसादी वितरण कर किया गया। नगर पंचायत छुरिया में गायत्री परिवार और समस्त नगरवासियों के तत्वावधान में नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया था यज्ञ शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मैदान छुरिया में रखा गया था। जहां पर अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी उप कुलपति देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार के गरिमामयी उपस्थिति में नवनिर्मित गायत्री मंदिर छुरिया में माता गायत्री का पूजन एवं नौं कुंडलीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन हुआ नगर में मंगल कलश यात्रा निकाली गई जिसमें जनप्रतिनिधि के महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उसके बाद देव पूजन ,हवन यज्ञ, युग संगीत एवं मंगल प्रवचन, दीप यज्ञ और गायत्री माता की पूजा अर्चना के बाद से डॉ. चिन्मय पंड्या जी का सादर उद्बोधन हुआ और यज्ञ एवं विभिन्न संस्कार के बाद भोजन प्रसादी वितरण किया गया। जिसमें गायत्री परिवार के साथ खुज्जी विधायक छन्नी साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी सिन्हा, छुरिया जनपद पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव सहित अन्य जनप्रतिनिधि और महिला पुरुष सहित क्षेत्र के ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

You missed

error: Content is protected !!