IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

NSS स्वयंसेवकों ने बजरंगपुर में चलाया स्वच्छता अभियान, अभियान से जुड़े पूरे गाँव के ग्रामीण

  • सरकार की महती योजना नरवा – गरवा, घुरवा- बाड़ी को लेकर किया जागरूक

राजनांदगांव /छुरिया। शासकीय रानी सूर्यमुखी देवी महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों ने ग्राम बजरंगपुर में विशाल स्वच्छता अभियान चलाया जिसमे गांव के लोग बढ़ -चढ़कर हिस्सा लिया। और पूरे गाँव के हर गली मोहल्ले में स्वच्छता अभियान चलाया गया। साथ ही शासकीय भवन, आंगनबाड़ी, बोरिंग, स्कूल परिसर, गाँव की नालियों को साफ सफाई किया गया जिसमे गांव के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। साथ ही स्वयंसेवकों ने देश भक्ति गीत, स्वच्छता नारे, नशा मुक्ति और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगो को जागरूक करने का प्रयास किया।

शासकीय रानी सूर्यमुखी देवी महाविद्यालय छुरिया की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय शिविर ग्राम बजरंगपुर में आयोजित किया गया है जिसमे एन एस एस के स्वयंसेवक विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से गांव के लोगों को जोड़ने का प्रयास कर रहें हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण योजना नरवा’ गरवा’ घुरवा ‘बाड़ी’ जैसी योजनाओं का क्रियान्वयन कर गाँव मे संदेश देने का काम कर रहें हैं। साथ ही स्वयंसेवकों ने स्कूल पतिसर में सोख्ता गड्ढा, क्यारि निर्माण,स्वच्छता अभियान और रैली, प्रेरक नारे का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गाँव वालों का भरपूर सहयोग रहा। यह सात दिवसीय कार्यक्रम शासकीय रानी सूर्यमुखी देवी महाविद्यालय छुरिया के प्राचार्य डॉक्टर सुषमा चौरे नेताम, के निर्देशन में और कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर राजेंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में और सहायक कार्यक्रम अधिकारी चैतराम यादव, राकेश अमिला सहित समस्त ग्रामवासी बजरंगपुर के सहयोग से आयोजित हुआ।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!