सुना न छोड़े मकान: अशोका विहार कालोनी के 4 सुने मकान में चोरों ने लगाई सेंध, लाखों के जेवर व नगदी पार
निजी काम से बाहर गए थे मकान मालिक, लौटे तो घर के दरवाजे का ताला टूटा मिला
चोरी की सूचना पर जांच में जुटी पुलिस, जुटाए साक्ष्य
बेमेतरा 28 दिसंबर 2021 :- अगर आप किसी काम से बाहर जा रहे हैं तो अपना मकान सुना ना छोड़े। ऐसा ना हो कि चोर आपके मकान की रेकी कर आपकी गाढ़ी कमाई को पार कर दे। क्योंकि जिला मुख्यालय में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। बीती रात बेमेतरा के अशोका विहार कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने 4 सूने मकानो में लाखों रुपए के गहने व नगदी पार कर दिया। जिस समय मकान में चोरी हुई मकान मालिक बाहर गए हुए थे। चोरी की घटना की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे किनारे स्थित अशोक विहार कॉलोनी के 4 सूने मकान मैं अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर गहने और नगदी पार कर दिए मकान मालिक जब काम से घर वापस आए तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। वही घर के अंदर रखें सामान बिखरे हुए थे।
10 लाख से अधिक चोरी होने का लगाया जा रहा अनुमान
घर के दरवाजे का ताला टूटने व गहने गायब रहने पर तत्काल मकान मालिकों ने सिटी कोतवाली में चोरी की घटना की सूचना दी। कॉलोनी में उमेश शर्मा श्रद्धा तिवारी पति अजय तिवारी अनिल त्रिपाठी के घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इधर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जांच अधिकारी संतोष ध्रुव ने बताया कि प्रार्थीयो द्वारा प्रकरण दर्ज कराया जा रहा है। कुल चोरी का आकलन किया जा रहा है। 10 लाख से अधिक चोरी होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
