IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

युवा कलाकारों/छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति 31 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन

बेमेतरा 28 दिसम्बर 2021- छत्तीसगढ़ के आर्थिक रूप से कमजोर युवा कलाकारों को आगे बढ़ाने के लिए छात्रवृत्ति देने की योजना लाई है। इसके लिए आवेदन संस्कृति विभाग ने 31 जनवरी मंगाए गए है।

              राज्य शासन द्वारा राज्य के होनहार किन्तु अर्थाभावग्रस्त युवा कलाकारों को उच्च प्रशिक्षण/शिक्षा के लिए राज्य के ऐसे छात्र/छात्राएं जो संगीत, नृत्य, प्रदर्शनकारी कला विधा में शिक्षा/उच्च शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्था में अध्ययनरत, गुरूशिष्य परंपरा के तहत् पारंपरिक लोक कलाएं सीखने वाले बच्चों तथा संस्कृति संचालनालय द्वारा संपूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य के संबंधित कलाकारों/छात्रों को महत्वपूर्ण विधा के अनुरूप मासिक छात्रवृत्ति प्रोत्साहन के रूप में प्रदान करने के उद्देश्य से ‘‘ होनहार युवा कलाकारों/छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजना, 2021‘‘ स्थापित किया गया है, जिसके लिए प्रविष्टयां/आवश्यक दस्तावेज आमंत्रित है। छात्रवृत्ति प्रोत्साहन के लिए अपेक्षाओं की पूर्ति करते हुए प्रविष्टियां पंजीकृत डॉक के माध्यम से आमंत्रित की जाती है। प्रविष्टियां/प्रस्ताव प्राप्त होने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2022 है। प्रोत्साहन योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाईट WWW.cgculture.in पर भी देखी जा सकती है।

error: Content is protected !!