IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंच पद के रिक्त निर्वाचन क्षेत्र ग्राम पंचायतों एवं वार्डो में आदर्श आचार संहिता लागू… इन ग्राम पंचायतों में कोई भी नवीन कार्य नहीं होंगे स्वीकृत

  • स्वीकृत नवीन कार्य नहीं होंगे प्रारंभ

राजनांदगांव 27 दिसम्बर 2021। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंचों तथा पंचों के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए आम निर्वाचन एवं उप निर्वाचन हेतु समय-सारणी जारी कर दी गई है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत लोकेश चंद्राकर ने समय-सारणी अनुसार ग्राम पंचायतों में जनपद पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सरपंच तथा ग्राम पंचायत के पंच पद रिक्त के निर्वाचन के परिणाम की घोषणा तक आदर्श आचरण संहिता लागू की है। इन ग्राम पंचायतों में कोई भी नवीन कार्य स्वीकृत नहीं किया और न ही स्वीकृत नवीन कार्यों को प्रारंभ किया जाएगा।

राजनांदगांव जनपद पंचायत के अंतर्गत बोटेपार, डीलापहरी, खपरीखुर्द, बहेराभाठा, भंवरमरा, पनेका, बघेरा, मासूल, उपरवाह, बोरी, मनगटा, खैरा (र), कलडबरी ग्राम पंचायतों में जनपद सदस्य, सरपंच, पंच निर्वाचन के लिए आदर्श आचरण संहिता लागू कर दी गई है। इसी तरह डोंगरगांव जनपद पंचायत के अंतर्गत माथलडबरी, परना, बगदई, मोहड़, सुखरी, बरगांव, रूदगांव, बोदेला, धौराभाठा, किरगी (रीवा), दर्री, डोंगरगढ़ जनपद पंचायत के अंतर्गत गाजमर्रा, नारायणगढ़, ठाकुरटोला (को), रेंगाकठेरा, चारभाठा, टाटेकसा, बागनदी, मोहनपुर, खैरागढ़ जनपद पंचायत के अंतर्गत आमदनी,चिचोला, गुमानपुर, बल्देवपुर, बिरौड़ी, लक्षना, देवारीभाट, ठेलकाडीह, सोनभट्टा, करेला, गातापारकला, सर्रागोंदी, सोनपुरी, खजरी, सण्डी, ढोलियाकन्हार, लिमतरा एवं मण्डला, छुरिया जनपद पंचायत के अंतर्गत भोलापुर, जैंतगुण्डरा, बेलरगोंदी, मुंजालपाथरी, रामपुर, अछोली, सड़क चिरचारी, बिटाल, गैंदाटोला, बम्हनी चारभाठा, खोभा, पाटेकोहरा, मटिया, परेवाडीह, मासुलकसा, गोड़लवाही, बडग़ांव एवं बरबसपुर ग्राम पंचायतों में जनपद सदस्य, सरपंच, पंच निर्वाचन के लिए आदर्श आचरण संहिता लागू कर दी गई है।

छुईखदान जनपद पंचायत के अंतर्गत बोरई, लालपुर, सण्डी, सरोधी, लंझियाटोला, बिरूटोला, विचारपुर, नादिया, शाखा, समुंदपानी, चकनार, संबलपुर, बागुर, गर्रा, बाईकटोरी एवं खुड़मुडी, मानपुर जनपद पंचायत के अंतर्गत कोराचा, परालझरी, कंदाडी, भावसा, मदनवाड़ा, सिवनी एवं हथरा, मोहला जनपद पंचायत के अंतर्गत मरकाटोला, मटेवा, मरकाटोला (धो), जोबटोला एवं दनगढ़, अंबागढ़ चौकी जनपद पंचायत के अंतर्गत सोनसायटोला, मिरचे, बांधाबाजार, बिहरीकला, थुहाडबरी, कौड़ीकसा, देववाड़वी, मांगाटोला, मुड़पार, बिटाल, आड़ेझर, पेन्दलकुही, माहूद मचान्दुर, अरजकुण्ड, सेम्हरबांधा, चिल्हाटी, दाउटोला, दोड़के, करमतरा, केकतीटोला एवं भड़सेना ग्राम पंचायतों में जनपद सदस्य, सरपंच, पंच निर्वाचन के लिए आदर्श आचरण संहिता लागू कर दी गई है।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!