आरोपी- रविशंकर उर्फ महेश उर्फ मंगल मण्डावी पिता जीवन लाल मण्डावी निवासी ग्राम खुडमुडी
राजनांदगांव। घर में घुसकर नाबालिग लड़की से छेड़खानी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। परिजनों की सूचना के चंद घंटों के अंदर ने पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 25/12/21 को हम सब काम करने खेत गये थे। मेरे लड़की घर पर अकेली थी। शाम लगभग 6 बजे मेरी नाबालिग लड़की की अकेलेपन का फायदा उठाकर गांव का मंगल मण्डावी पिता जीवन लाल मण्डावी निवासी ग्राम खुडमुडी द्वारा हमारे घर अंदर घुसकर मेरे लड़की के साथ छेड़खानी किया। पीड़िता के पिता की लिखित सूचना पर से थाना ठेलकाडीह में अपराध कमांक 169 / 21 धारा 457, 354, 354 क .भादवि, धारा 8 पाक्सो एक्ट अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये आला अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सतीश कुमार पुरिया के नेतृत्व में थाना स्टाफ द्वारा ग्राम खुडमुडी जा कर रविशंकर उर्फ महेश उर्फ मंगल मण्डावी पिता जीवन लाल मण्डावी निवासी ग्राम खुडमुडी को थाना लाया गया। घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना करना स्वीकार किया। आरोपी को 26/12/21 को गिरफ्तार कर न्यायालय ज्यूडीसियल रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्यों में थाना स्टाफ की सहरानीय भूमिका रही।


