IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। पैरा कटर मशीन को चलाते समय एक मजदूर का हाथ कट गया। जिसे गंभीर अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथी मजदूरों की सूचना पर मोहला पुलिस ने पैरा कटिंग का काम कराने वाले किसान के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
लोमश कुमार साहू पिता पुनित राम साहू उम्र 34 साल साकिन ढुटीटोला थाना मोहला ने मोहला पुलिस को बताया कि दिनांक 24.12.21 को मैं और योगेन्द्र मरकाम ऊर्फ वहेन्द्र मरकाम, मोहन दास मंडावी एवं सोहन नेताम के साथ महेन्द्र कुमार साहू ग्राम ढुटीटोला के ब्यारा में पैराकुट्टी मशीन से पैरा कटाई का काम कर रहे थे। हम लोगों को मजदूरी महेन्द्र कुमार साहू करवा रहा था। वहेन्द्र कुमार मरकाम पैरा कुट्टी मशीन से पैरा काट रहा था। अचानक उसका दाहिना हाथ पैरा कुट्टी मशीन से उनके दहिना हाथ के कुहनी और कलाई के बीच से कटकर अलग हो गया। हाथ का कटा हुआ भाग पैरा कुट्टी मशीन में फंसकर पैरा के साथ टुकड़ा टुकड़ा होकर बिखर गया। वहेन्द्र को गंभीर चोटें आई है। महेन्द्र कुमार साहू द्वारा पैराकुट्टी मशीन में काम करवाते समय पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराने, लापरवाही पूर्वक काम करवाने के कारण गंभीर दुर्घटना घटित हुआ है।

error: Content is protected !!