राजनांदगांव। कॉम्प्लेक्स बाजार स्थित दो दुकानों का शटर तोड़कर चोर ने किराना और मोबाइल पार कर दिए। सूचना पर मानपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
निरधन पटेल उम्र 36 साल ने मानपुर पुलिस को बताया कि मैं कोसाराव मानपुर में रहता हूं। मेरा स्वयं का किराना दुकान अटल काम्पलेक्स बाजार पारा मानपुर में स्थित हैं। दिनांक 23/12/2021 को रोजाना की तरह करीबन 08/30 बजे रात्रि को मैं अपने दुकान को बंद कर अपने घर चला गया था। दिनांक 24/12/2021 को करीबन 06/00 बजे सुबह दुकान खोलने आया तो देखा कि मेरे दुकान का सटर में लगे दोनों तरफ का ताला टुटा हुआ था। दुकान के सटर को उठाकर दुकान अंदर घुसकर देखा तो मेरा किराना दुकान के टेबल दाराज में रखा चिल्हर 10-05 रूपये का सिक्का कुल करीब 2500/- रूपये, फ्लैग का सिगरेट 14 पैकेट किमती 840/- रूपये, राजश्री गुटखा 25 पैकेट किमती 3125/- रूपये, सितार गुटखा 10 पैकेट किमती 1200/- रूपये पान राज गुटखा 10 पैकेट 1200/- रूपये, ब्रेड 10 पैकेट किमती 100/- रूपये, काजू 01 KG किमती 850/- रूपये किसमीस 1.5 KG 500/- रूपये, खण्डा चावल 20KG किमती 800/- रूपये, जुमला रकम 11,115 रूपये का सामान को रात्रि मे दुकान का शटर में लगे ताला को तोड़कर अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले गया हैं।
इसी तरह देवजीत विश्वास उम्र 30 साल ने पुलिस को बताया कि मैं कोसाराव मानपुर में रहता हूं। मेरा स्वयं का मोबाईल रिपेयरिंग दुकान अटल काम्पलेक्स बाजार पारा मानपुर में स्थित हैं। दिनांक 23/12/2021 को रोजाना की तरह करीबन 07/30 बजे रात्रि को मैं अपने दुकान को बंद कर अपने घर चला गया था। दिनांक 24/12/2021 को करीबन 06/30 बजे सुबह मेरे बगल वाला किराना दुकान पटेल ने मेरे को घर में आकर बताया कि आपके दुकान का शटर टूटा खुला हुआ हैं कहने पर मैं अपने मोबाईल रिपेयरिंग दुकान में आकर देखा तो मेरे दुकान का बांये तरफ का शटर टूटा हुआ ताला लगा हुआ था शटर में लगे ताला को चाबी से खोलकर दुकान अंदर घुसकर देखा तो सामान बिखरा हुआ पड़ा था तथा दुकान में ग्राहको के पुरानी इस्तेमाली मोबाईल मरम्मत के लिये मेरे दुकान में रखा था जिसमें से माडल नंबर MI Note 9 Prime 01 नग किमती 3000/- रूपये, Vivo Y 12 01 नग किमती 4000/- रूपये, MI Y2 01 नग किमती 4000/- रूपये, Vivo Y 91 01 नग किमती 3000/- रूपये, MI8A 01 नग किमती 3000/- रूपये Samsung J1 Ace 01 नग किमती 1500/- रूपये, ब्लूटूथ हेड फोन 01 नग किमती 380/- रूपये, ब्लूटूथ एयर फोन 06 नग किमती 2600/- रूपये नई मोबाईल Voto V2i 01 नग किमती 3480/- रूपये जुमला रकम 24,960 रूपये का पुरानी इस्तेमाली मोबाईल, ब्लूटू एयर फोन, ब्लूटूथ हेड फोन को रात्रि मे दुकान का शटर को तोड़कर अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले गया हैं।


