IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। राजनांदगांव वन विभाग के कर्मचारियों ने दुर्लभ प्रजाति के दोमुंहे सांप (रेड सैंड बोआ) के साथ 5 लोगों को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि आरोपी इस सांप की खरीद फरोख्त कर रहे थे। इसी दौरान वन अमले ने इन्हें रंगे हाथों धर दबोचा। आरोपियों को सिंघोला-बंगाली भोथीपार मार्ग से वन अमले ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने इस सांप को जिले के रेंगाडबरी गांव के खेत से पकड़ा था। इसके बाद लोगों ने संपर्क कर इसे बेचने की तैयारी में थे। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद वन विभाग ने टीम बनाकर दबिश दी और आरोपियों को खरीद फरोख्त करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ वन विभाग की टीम आगे कार्रवाई कर रही है। बता दें कि दो मुंहे सांप रेड सैंड बोआ भारत के राजस्थान उत्तर प्रदेश सहित अन्य रेतीले, मैदानी और दलदली जगहों पर भी पाया जाता है। विदेशों में इन सर्पों की अधिक डिमांड रहती है।

You missed

error: Content is protected !!