IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

4 महीने घर में रखकर शारीरिक शोषण करता रहा शादीशुदा प्रेमी, पत्नी बनाने कहा तो कर दी हत्या

पहचान छिपाने शव को पेट्रोल डालकर लगा दी आग 

4 महीने रखने के बाद वापस घर भेज रहा था प्रेमी, पत्नी बनाने कहा तो कर दी हत्या

साले के साथ मिलकर की थी प्रेमिका की हत्या

अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में बेमेतरा पुलिस को मिली  सफलता

4 माह पूर्व नांदघाट क्षेत्र में युवती की अधजली हालत में मिला था शव

नांदघाट थाना का मामला, 

बेमेतरा: 23 दिसंबर 2021:-  बेमेतरा जिले के नांदघाट थाना क्षेत्र के ग्राम गनियारी खार में 4 महीने पहले मिली अधजली शव के मामले में पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपी को पकड़ा है। युवती की हत्या उनके शादीशुदा प्रेमी ने किया था। आरोपी शादीशुदा होने के बावजूद युवती को अपने घर में रखकर शारीरिक शोषण करता रहा। युवती ने जब पत्नी बनाने कहा तो उसकी हत्या कर दी। और लाश में पेट्रोल डालकर आग लगा दिया।

   13 अगस्त 2021 को प्रार्थी रामबिहारी साहू ग्राम गनियारी का ग्राम कोटवार ने मौके पर रिपोर्ट दर्ज कराया कि  13.08.2021 के सुबह 06/30 बजे  गांव के दुर्गेश साहू ने बताया कि बाहरा खार खेत देखने गया था जहाँ पंचराम के खेत के सामने रोड किनारे एक लाश जली अवस्था में पडी है। तब वह गांव वालो को दुर्गेश द्वारा बताये गये बात को बताकर साथ लेकर पंचराम के खेत पास पहुंचा तो देखा एक लडकी की शव सिर से कमर घुटना तक जली थी चेहरा बदन जली थी। ज्वलनशील पदार्थ डालकर हत्या किया है जिससे मृतिका लडकी को पहचाना ना जा सके। मृतिका की उम्र करीबन 18 से 22 साल का लगती है कि रिपोर्ट पर थाना नांदघाट में अपराध क्रमांक 287/2021 धारा 302,201 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। आस पास के जिलो के थाना क्षेत्रो में टीम भेजकर पता साजी की जा रही थी।

फोटो:02 मृतका कुमारी माधुरी

परिजनों ने घड़ी व अंगूठी से की युवती की शिनाख्त

पुलिस के लगातार प्रयास से प्रकरण में विवेचना के दौरान दिनांक 22.12.2021 को जरिये मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम गंगद्धारी थाना पथरिया जिला मुंगेली के मुनई राम राजपूत की लडकी कुमारी माधुरी राजपूत उम्र करीबन 18 – 19 साल जो विगत 4-5 माह से लापता होने कि सूचना मिलने पर सूचना की तस्दीकी हेतु ग्राम गंगद्वारी जाकर मुनई राम राजपूत एवं उसकी पत्नि कुसुम बाई को अज्ञात मृतिका की फोटो, शव के पास से बरामद घडी, अंगुठी को देखकर जली हुई अज्ञात मृतिका को अपनी पुत्री कुमारी माधुरी राजपूत उम्र 19 साल का होना पहचान किया। मृतिका के माता – पिता एवं परिजनो से पुछताछ करने पर पता चला कि विगत 4 – 5 माह पहले कुमारी माधुरी को ग्राम सांवा के अमलेश राजपूत अपने साथ पत्नि बनाकर रखुंगा कहकर ले गया था। मृतिका सांवा के अमलेश के साथ जाने के कुछ माह बाद से दोनो गायब है। अमलेश के घर वालो से पुछने पर दोनो कही बाहर कमाने खाने जाना बताये।

हत्या कर पहचान छिपाने शव में पेट्रोल डालकर लगा दी आग    

मृतिका के परिजनो एवं गवाहो के साथ ग्राम सांवा पहुचकर संदेही अमलेश राजपूत के घर पर दबिश देकर हिरासत में लेकर उक्त घटना के संबंध में बारिकी से पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया और बताया कि जब से माधुरी को पत्नि बनाकर लाया था तब से घर वाले आपत्ति कर रहे थे। इस कारण माधुरी को दुकान वाले मकान में रखा था और मृतिका माधुरी उसे अपनी पत्नि का अधिकार दो कहकर लडाई झगडा करते थे जिसे वह समझाया की वह बाल – बच्चा वाला है उसे नही रख पाउंगा, वापस अपने घर जाओ कहने पर मृतिका नही मान रही थी। जिससे वह काफी परेशान होकर अपने साला भुनेश्वर वर्मा के साथ मिलकर योजना बनाकर दिनांक 12.08.2021 को सुबह करीबन 05 बजे मृतिका माधुरी जब कमरा में सोयी थी उसी समय उसके मुह, नांक को तकिया से दबाकर दम घोटकर हत्या करना। तथा योजना अनुसार अपने साला के साथ मृतिका के शव को प्लास्टिक की बोरी में भरकर तथा मृतिका के बैग एवं अन्य समान को दुसरे बोरी में भरकर अपने मोटर सायकल में अपने साला के साथ शव और समान को लेकर ग्राम गनियारी के खार सुनसान जगह में रोड किनारे लाश की पहचान छिपाने के लिए मृतिका के शरीर एवं चेहरे में पेट्रोल डालकर आग लगाकर मृतिका माधुरी के शव को जला दिये।

मुंगेली में हत्या कर बेमेतरा जिले में फेंकी लाश

आरोपियो के निशांदेही पर घटना में प्रयुक्त एक नग कपडे का तकिया तथा मोटर सायकल, प्लास्टिक बाटल को जप्त किया गया। प्रकरण में आरोपीगणों द्वारा अपराधिक षडयंत्र रचकर मृतिका की हत्या कर मृतिका की पहचान को छिपाने हेतु पेट्रोल डालकर आग लगाकर जला देना पाये जाने से प्रकरण में धारा 120 (बी), 34 भादवि जोडी गई। आरोपी 1. अमलेश राजपूत पिता रामाधार राजपूत उम्र 31 साल साकिन सांवा थाना सरगांव जिला मुंगेली 2. भुनेश्वर वर्मा पिता करन सिंह वर्मा उम्र 28 साल साकिन कामता थाना नवागढ जिला बेमेतरा को  22 दिसंबर 2021 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया । उक्त कार्यवाही में थाना नांदघाट प्रभारी निरीक्षक विपिन रंगारी, सउनि अरविंद शर्मा, प्रधान आरक्षक गोपाल ध्रुव, मोहित चेलक, आरक्षक विनोद पात्रे, इंद्रजीत पांडे, कविराज सिंह, चेतन वैष्णव, प्रताप यादव, अकाश राजपूत, धनंजय सिंह, संजय भगत, सुरेश साहू, रूपेन्द्र राजपूत, संजू नाथ योगी एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!