IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। शहर के सिविल लाइन निवासी गजेंद्र शुक्ला की संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रथम दृष्टिया ही इसे हत्या का मामला मानते हुए फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराया है।

राजनांदगांव के परिवार समाज कल्याण विभाग में पदस्थ तृतीय वर्ग कर्मचारी गजेंद्र शुक्ला का शव उनके सरकारी आवास में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मामले की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, इस दौरान शव को देखते ही पुलिस ने इसे हत्या का मामला मानते हुए फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलवाया और मामले की सूक्ष्मता से जांच करवाई। मृतक गजेंद्र शुक्ला का शव पलंग पर मिला जिसके नाक और आंख से खून निकलने पर ही मामला संदिग्ध नजर आ रहा था। माना जा रहा है कि समीप ही रखे तकिये से किसी ने उनका मुंह दबाकर उनकी हत्या की है।

You missed

error: Content is protected !!