IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

Author: X-REPORTER

Capital reporter कवर्धा: मुख्यमंत्री ने वर्चुअल बैठक में कवर्धा की कानून और व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की, वीडियो में दिख रहे उपद्रवी तत्वों की पहचान कर करे सख्त कार्रवाई, शहर की शांति व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द्र को बिगाड़ने वाले दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई…

कवर्धा, 09 अक्टूबर 2021 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में कवर्धा की कानून और व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक श्री डी.एम. अवस्थी, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री आनंद छाबड़ा तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कवर्धा जिले के प्रभारी मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री विवेकानंद सिन्हा, कवर्धा के कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कवर्धा के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को कवर्धा में 5 अक्टूबर को रैली के दौरान हुई घटना की जांच करने और घटना के दोषियों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द्र को बिगाड़ने की कोशिशों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने शहर में कानून और व्यवस्था की स्थिति की लगातार समीक्षा करने, शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग करने, उपद्रवी तत्वों पर निगरानी रखने और समय-समय पर शांति समिति की बैठकें आयोजित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने पुलिस महानिरीक्षक को कहा कि वे प्रेस कॉन्फ़्रेन्स कर वीडियो में दिख रहे उपद्रवियों की पहचान कराये और उन पर सख्त कार्यवाही करे। गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि इस घटना के दौरान कवर्धा में बाहर से आने वाले लोगों को चिन्हित किया जाना चाहिए। उन्होंने शहर में नियमित पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए। वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि कवर्धा में सभी समुदाय के लोगों के बीच हमेशा से सदभाव और भाईचारा रहा है। कवर्धा में बाहर से आए लोगों द्वारा तोड़-फोड़ की गई। उन्होंने कहा कि कवर्धा के धार्मिक स्थलों सहित प्रमुख स्थानों पर सीसी टीव्ही लगे हैं। उनके फुटेज देखकर उपद्रव करने वाले लोगों की पहचान की जाए। कलेक्टर कवर्धा ने बताया कि कवर्धा शहर में स्थिति नियंत्रण में और शांति पूर्ण है। कल गुरूवार को सर्व समाज प्रमुखों, कवर्धा चेम्बर ऑफ कॉमर्स तथा व्यापारी संगठनों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी लोगों ने घटना की निंदा की है। X-REPORTERxreporter.in

Capital reporter रायपुर: राम वन गमन पर्यटन परिपथ राज्य की संस्कृति को सहेजने की परियोजना है: मुख्यमंत्री, सांस्कृतिक संध्या समापन कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री ने कहा देश-विदेश तक पहुंचे छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति की ख्याति…

रायपुर, 09 अक्टूबर 2021 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड एवं संस्कृति विभाग द्वारा माता कौशल्या की पावन नगरी चंदखुरी में आयोजित सांस्कृतिक संध्या के समापन कार्यक्रम में पहुंचे।…

Capital reporter; covid bulletin: छत्तीसगढ़ में आज 22 हजार 517 सैम्पलों की हुई जांच, प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 0.12 प्रतिशत…

छत्तीसगढ़ में आज 22 हजार 517 सैम्पलों की हुई जांच प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 0.12 प्रतिशत • आज 09 अक्टूबर की स्थिति में प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 0.12 प्रतिशत…

Crime reporter rajnandgaon: मवेशियो को कटटीपार ले जाने वाले 15 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई…

Rajnandgaon. मवेशियो को कटटीपार ले जाने वाले गौ तस्करों को थाना गातापार पुलिस ने किया गिरफ्तार  आरोपियो के विरुद्ध अप ० क o 46 / 21 धारा छ ० ग…

Crime reporter rajnandgaon: कोहका थाना इलाके के कोराचा के जंगल पहाड़ी से नक्सलियों का डम्प बरामद, 25 लीटर प्लास्टिक ड्रम के अन्दर गन पाउडर, अमोनियम नाइट्रेट, कोडेक्स वायर, सुतली बम, बेल्ट, एलीमीटर सहित भारी मात्रा में अन्य सामान बरामद…

Rajnandgaon. आला अधिकारियों के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान उस समय एक और बड़ी सफलता मिली जब दिनांक 08.10.2021 को थाना मानपुर से निरी 0…

Education reporter बेमेतरा: पीजी व कन्या कॉलेज की 298 सीट खाली, आज अंतिम दिन दोपहर 3 बजे तक ले सकते है प्रवेश…

पीजी व कन्या कॉलेज की 298 सीट खाली, आज अंतिम दिन दोपहर 3 बजे तक ले सकते है प्रवेश -9 अक्टूबर तक समयावधि बढ़ाने के बाद भी खाली रह गए…

Capital reporter रायपुर: राम वन गमन पर्यटन परिपथ, नवीन स्वरूप में नवनिर्मित माता कौशल्या मंदिर का नवरात्रि के पहले दिन मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल करेंगे शुभारंभ, श्रीराम के चौदह वर्ष वनवास काल में छत्तीसगढ़ वन-गमन से जुड़ी स्मृतियों को संजोने तैयार हो रहा है पर्यटन परिपथ…

पर्यटन मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने चंदखुरी में कौशल्या माता मंदिर सौंदर्यीकरण और कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का किया निरीक्षण 51 फीट ऊंची आकर्षक भगवान श्री राम की मूर्ति का…

Sports reporter रायपुर: महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए खिलाड़ियों से आवेदन आमंत्रित, जमा करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2021, चयनित खिलाड़ियों को एक लाख रूपए नगद के साथ अलंकरण फलक एवं प्रशस्ति पत्र से किया जाएगा सम्मानित…

रायपुर, 05 अक्टूबर 2021 राज्य शासन द्वारा तीरंदाजी के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्थापना दिवस के दिन 01 नवंबर को महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान से…

Sports reporter रायपुर: गुण्डाधूर सम्मान के लिए खिलाड़ियों से आवेदन आमंत्रित : जमा करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2021, चयनित खिलाड़ियों को एक लाख रूपए नगद के साथ अलंकरण फलक एवं प्रशस्ति पत्र से किया जाएगा सम्मानित…

रायपुर, 05 अक्टूबर 2021 छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश में खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्थापना दिवस के दिन 1 नवम्बर को गुण्डाधूर पुरस्कार से…

Health reporter रायपुर: प्रदेश के 22 जिलों में 4 अक्टूबर को कोरोना का कोई नया मामला नहीं, पॉजिविटी दर 0.05 प्रतिशत, कबीरधाम, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, बलरामपुर और नारायणपुर में अभी नहीं है कोरोना का एक भी मरीज…

कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार घट रही, वर्तमान में प्रदेश भर में सक्रिय मरीजों की संख्या 232 रायपुर. 5 अक्टूबर 2021 प्रदेश के 22 जिलों में 4 अक्टूबर को कोरोना…

error: Content is protected !!