चौखाड़िया पारा में मितानिन बहनें महापौर के हाथों हुई सम्मानित मितानिन याने सखा- सहेली : देशमुख
- यह सम्मान कार्य हर माह होना चाहिए : गुप्ता
राजनांदगांव 17 दिसम्बर। शहर के झुलेलाल वार्ड क्रमांक 41 चौखाड़िया पारा सार्वजनिक भवन में क्षेत्रीय पार्षद राजेश गुप्ता चंपू की पहल पर मितानिन बहनों का गुलाल तिलक लगाकर श्रीफल और उपहार स्वरूप साड़ी भेंटकर सम्मानित किया गया। राजनांदगांव शहर के झुलेलाल वार्ड नं. 41 के पार्षद व विधि एवं सामान्य प्रशासन विभाग के प्रभारी सदस्य राजेश गुप्ता चंपू के पहल पर वार्ड में सेवारत मितानिनों का सम्मान किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के तैलचित्र पर माला पहनाकर व तैलचित्र के समक्ष दीपप्रज्वलन किया। तत्पश्चात मितानिन सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि महापौर हेमा सुदेश देशमुख,व क्षेत्रीय पार्षद राजेश गुप्ता पार्षद श्री ऋषि शास्त्री सहित मितानिन प्रमुख देवकी सोनी एवं अन्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया गया।
अपने अतिथि उदगार में महापौर हेमा सुदेश देशमुख ने कहा कि आज मितानिन सम्मान का कार्यक्रम रखा गया है मितानिन याने सखा- सहेली विपत्तिकाल में आपकी मदद करे। ऐसे में इस वार्ड कि मितानिन हमेशा जागरूक रहेती है और हर किसी के सेवा के लिए तत्पर रहती है, उनके सम्मान के लिए कोई दिन और समय नहीं होती ओ लगातार मेहनत करती है, आज ये दिन चुना गया और सम्मान किया गया। मैं इनको बहुत-बहुत बधाई देती हूं आपकी यही कार्य आपको अलग प्रदशित करती है। आपके कार्यों के कारण ही आज आपका सम्मान किया जा रहा है। इस अवसर पर महापौर ने मितानिनों से कहा कि आपके कार्य यही बने रहे ताकि हमारे लोगों को हमेशा मदद मिलती रहे।
सम्मान समारोह में विशेष रूप में पधारे देवकी सोनी ने मितानिन बहनों की भवन संबंधित मांगो को महापौर निधि से पूर्ण करने के लिए महापौर के प्रति आभार जताते हुए कहा कि जब कभी भी हमारी आवश्यकता हो हम लोगों को याद करें हम लोग हमेशा सहयोग करने आगे रहेंगे।पार्षद ऋषि शास्त्री ने कहा कि आज महापौर अपने व्यस्त कार्याेक्रमों को छोड़कर कर आप मितानिन बहनों के सम्मान समारोह में शामिल हुई है वहीं आगे कहा कि जहां पर नारी की पूजा-अर्चना होती है वहां पर साक्षात देवता विराजमान होतें हैं।
मितानिन सम्मान समारोह कार्यक्रम के संयोजक क्षेत्रीय पार्षद व विधि एवं सामान्य प्रशासन विभाग के चेयर राजेश गुप्ता चंपू ने अपने उदबोधन में कहा कि सम्मान समारोह कार्यक्रम मितानिन के योगदान को मैं नमन करता हूं मितानिन बहन हर दुख-सुख में जरूरतमंद लोगों को अस्पताल तक पहुंचाने की सेवा करतें है। पार्षद गुप्ता ने कहा कि हम साल में एक दिन सेवा करतें हैँ, मैं चाहूंगा मितानिनों का हर महीने सम्मान स्वागत के रूप में होना चाहिए इससे इनका हौसला बढ़ता है।हौसला अफजाई करना हम सभी का फर्ज है, क्योंकि निरंतर जनता के बीच रहकर लोगों का दुख-सुख बांटने का कार्य करतें है। रात-दिन आमजनों का सेवा करतें है। उन्होेंने कहा कि ऐसे आयोजन हमेशा होते रहना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन दुर्गा पंसारी द्वारा किया गया व सम्मान समारोह का आभार प्रकट संदीप साहू द्वारा किया गया। इस अवसर पर इंदिरा नगर, चौखाड़िया पारा क्षेत्र की मितानिन बहनें के अलावा मुहल्लेवासी बड़ी संख्या में उपास्थित थे।

Sub editor

