IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

मुख्यमंत्री धान उपार्जन केन्द्र जालबांधा में पहुंचे किसानों के बीच

  • किसानों से चर्चा कर धान खरीदी व्यवस्था की ली जानकारी

राजनांदगांव 16 दिसम्बर 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज खैरागढ़ विकाखण्ड के धान उपार्जन केन्द्र जालबांधा में किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने धान उपार्जन केंद्र में ग्राम पेटी और पवनतरा के किसानों से धान खरीदी की व्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही धान की तौलाई करवा रहे किसानों से चर्चा कर खेती किसानी के बारे में पूछा। उन्होंने धान की किस्म और बारदाने की जानकारी ली। किसानों ने बताया कि अपना धान सुव्यवस्थित तरीके से विक्रय रहे हैं। समिति द्वारा बारदाना उपलब्ध कराया जा रहा है और स्वयं के बारदाने में भी धान का विक्रय कर रहे हैं। बारदाना का मूल्य बढ़ाकर 25 रूपए किया गया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से चर्चा के दौरान ग्राम पेटी के किसान बिसौहा लोधी ने बताया कि वे लगभग डेढ़ एकड़ भूमि में खेती करते हैं और आज 51 कट्टा धान बेचने आये हैं। उन्होंने धान की 6444 किस्म का धान बोया था और थ्रेसर से मिसाई किए हैं। ग्राम पवनतरा के किसान महेंद्र वर्मा ने बताया कि अभी 170 कट्टा धान बेचने आये हैं। उन्होंने पहली बार में 270 कट्टा धन बेचा है। ग्राम पवनतरा की किसान त्रिवेणी वर्मा ने बताया कि उन्होंने आज 55 कट्टा धान विक्रय किया है। ग्राम पेटी के किसान दिलीप वर्मा ने बताया कि दूसरी बार धान का विक्रय करने आये हैं। पहली बार मे 300 कट्टा धान का विक्रय किए हैं और आज दूसरी बार में 258 कट्टा धान बेचा है। इस अवसर पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, पुलिस अधीक्षक डी श्रवण, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम सहित जनप्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!