IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

छुरिया से सूरज लहरे की रिपोर्ट 
छुरिया – चिचोला पुलिस चौकी क्षेत्र के रानीतालाब घांघरा देवता मंदिर के पास नेशनल हाईवे पर गुरुवार शाम को मोटरसाइकिल सवार ट्रक के पीछे घुस गया। जिसमें युवक को चोट आई है। जिसे 108 की मदद से छुरिया उपचार के लिए ले जाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार रानीतालाब घांघरा देवता मंदिर के पास राजनादगांव से वापस अपने घर घोरतालाब जा रहा युवक मोहित लहरे पिता देवार लहरे उम्र 23 वर्ष अपने मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 04 एसी 6698 में आ रहा था, कि हाईवे में मंदिर के पास ट्रेलर ट्रक के पीछे जा घुसा। जिसकी सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। युवक को मामूली चोट आई है, जिसे 108 की मदद से छुरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए ले जाया गया है।

You missed

error: Content is protected !!