संस्कृत साहित्य परिषद् का गठन एवं गीता जयंती कार्यक्रम संपन्न
राजनांदगांव। शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के संस्कृत विभाग द्वारा प्राचार्य डॉ. के.एल.टांडेकर के मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में संस्कृत साहित्य परिषद् का गठन एवं गीता जयन्ती कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्कृत साहित्य परिषद के अध्यक्ष के रूप में अंगिता, उपाध्यक्ष अंकिता, सचिव दुलारी तथा सहसचिव के रूप में युनेश्वरी का मनोनयन प्रावीण्यता सूची के आधार पर किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण, दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा संस्कृत भाषा में स्वागत गीत एवं मधुराष्टकम्की प्रस्तुति की गयी। विभाग के प्राध्यापक डॉ. ललित प्रधान आर्य ने अपने प्रास्ताविक उद्बोधन में गीता जयन्ती की मनाने के उद्देश्य एवं गीता की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। प्राचार्य डॉ. के.एल.टांडेकर ने अपने उद्बोधन मे संस्कृत के व्यावहारिक उपयोग एवं रोजगार की संभावनाओं पर प्रकाश डाला तथा ततपश्चात संस्कृत साहित्य परिषद के मनोनीत पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर शुभकामनाएं देते हुए उन्हें उनके कर्तव्यो से अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन विभागाध्यक्ष डॉ. दिव्या देशपाण्डे द्वारा एवं आभार प्रदर्शन ललित प्रधान आर्य द्वारा किया गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम संस्कृत भाषा में ही संपन्न हुआ। इस अवसर पर विभाग के अतिथि व्याख्याता श्री स्वामी संवर्द्धक शर्मा एवं सभी स्नातक स्नातकोत्तर के विद्यार्थी उपस्थित थे। शान्ति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Sub editor