IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

मानव श्रृंखला बनाकर ऊर्जा संरक्षण के प्रति जनभागिदारी दी

  • ऊर्जा संरक्षण दिवस पर स्कूली विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली

राजनांदगांव 14 दिसम्बर 2021। राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर ऊर्जा शिक्षा उद्यान में स्कूली विद्यार्थियों ने ऊर्जा संरक्षण के लिए जागरूकता रैली निकालकर ऊर्जा संरक्षण का संकल्प लिया। छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर ऊर्जा संरक्षण के प्रति जनभागिदारी दी। ऊर्जा संरक्षण विषय पर ऊर्जा शिक्षा उद्यान में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता भानु प्रताप, जिला प्रभारी के्रडा संकेत द्विवेदी, क्रेडा के अभियंता आयुष गार्डिया, नितेश बन्छोर, आदित्य बघेल, हेमराज बंजारे, जितेन्द्र निर्मलकर, राकेश साहू सहित के्रेडा के कर्मचारी, विभिन्न स्कूलों के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!