निगरीय निकाय आम व उप निर्वाचन… राजनांदगांव वार्ड क्रमांक 17 तुलसीपुर में 4 हजार 889 मतदाता एवं खैरागढ़ में 21 हजार 983 मतदाता करेंगे मतदान
- राजनांदगांव वार्ड क्रमांक 17 के लिए ठाकुर प्यारे लाल स्कूल में बनाया गया 5 मतदान केन्द्र
- खैरागढ़ में 20 वार्डों के निर्वाचन के लिए बनाएं गए 20 मतदान केन्द्र
राजनांदगांव 14 दिसम्बर 2021। नगर पालिक निगम उप निर्वाचन के लिए नगर पालिक निगम राजनांदगांव में वार्ड क्रमांक 17 तुलसीपुर में (निर्वाचकों) मतदाताओं की कुल संख्या 4 हजार 889 है। जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या 2 हजार 494 एवं पुरूष मतदाताओं की संख्या 2 हजार 395 है। वार्ड क्रमांक 17 के लिए ठाकुर प्यारे लाल सिंह पूर्व माध्यमिक शाला (नया भवन) मध्य भाग राजनांदगांव में 5 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं।
नगर पालिका परिषद खैरागढ़ आम निर्वाचन के लिए मतदाओं की कुल संख्या 21 हजार 983 है। जिसमें महिला मतदाओं की संख्या 11 हजार 280 एवं पुरूष मतदाताओं की संख्या 10 हजार 703 है। कुल 20 वार्ड के लिए 20 मतदान केन्द्र बनाए गये हैं। वार्ड क्रमांक 1 महात्मा गांधी वार्ड (पिपरिया) के लिए मतदान केन्द्र क्रमांक 01 शासकीय प्राथमिक शाला पिपरिया, वार्ड क्रमांक 2 रानी अवंती बाई वार्ड (पिपरिया) के लिए मतदान केन्द्र क्रमांक 2 शासकीय प्राथमिक शाला नवीन पिपरिया, वार्ड क्रमांक 3 गंजीपारा वार्ड के लिए मतदान केन्द्र क्रमांक 3 शासकीय पॉलीटेक्नीक खैरागढ़ उत्तर भाग, वार्ड क्रमांक 4 राजफैमिली वार्ड के लिए मतदान केन्द्र क्रमांक 4 शासकीय आंग्ल पूर्व माध्यमिक शाला खैरागढ़, वार्ड क्रमांक 5 ठाकुर पारा वार्ड के लिए मतदान केन्द्र क्रमांक 5 शासकीय कन्या प्राथमिक शाला पूर्व भाग खैरागढ़ को मतदान केन्द्र बनाया गया है। वार्ड क्रमांक 6 बरेठपारा वार्ड के लिए मतदान केन्द्र 6 शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला पश्चिम खैरागढ़, वार्ड क्रमांक 7 महावीर स्वामी वार्ड (गोल बाजार) मतदान केन्द्र क्रमांक 7 शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतमर माध्यमिक शाला पूर्व भाग खैरागढ़, वार्ड क्रमांक 8 तुरकारी पारा वार्ड के लिए मतदान केन्द्र क्रमांक 8 शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक शाला पश्चिम भाग खैरागढ़, वार्ड क्रमांक 9 ईतवारी बाजार वार्ड के लिए मतदान केन्द्र क्रमांक 9 शासकीय प्राथमिक शाला क्रमांक 1 पूर्व भाग खैरागढ़, वार्ड क्रमांक 10 गुरूघासीदास वार्ड (लालपुर) के लिए मतदान केन्द्र क्रमांक 10 शासकीय प्राथमिक शाला क्रमांक 1 पश्चिम भाग खैरागढ़ को मतदान केन्द्र बनाया गया है।
इसी तरह वार्ड क्रमांक 11 शीतला मंदिर वार्ड किल्ला पारा-धरमपुरा के लिए मतदान केन्द्र क्रमांक 11 शासकीय प्राथमिक शाला लालपुर खैरागढ़, वार्ड क्रमांक 12 अमलीपारा वार्ड के लिए मतदान केन्द्र क्रमांक 12 शासकीय प्राथमिक शाला धरमपुरा खैरागढ़, वार्ड क्रमांक 13 दीनदयाल उपाध्याय वार्ड (धनेली ) के लिए मतदान केन्द्र क्रमांक 13 शासकीय प्राथमिक शाला अमलीपारा खैरागढ़, वार्ड क्रमांक 14 संत रविदास वार्ड (सोनेसरार) के लिए मतदान केन्द्र क्रमांक 14 शासकीय प्राथमिक शाला धनेली खैरागढ़, वार्ड क्रमांक 15 सुभाष चंद्र बोस वार्ड (अमलीडीह खुर्द) के लिए मतदान केन्द्र क्रमांक 15 शासकीय प्राथमिक शाला सोनेसरार खैरागढ़ को मतदान केन्द्र बनाया गया है। वार्ड क्रमांक 16 शहीद निकेश यादव वार्ड के लिए मतदान केन्द्र क्रमांक 16 शासकीय प्राथमिक शाला अमलीडीह खुर्द खैरागढ़, वार्ड क्रमांक 17 दाऊचौरा वार्ड के लिए मतदान केन्द्र क्रमांक 17 शासकीय प्राथमिक शाला दाऊचौरा उत्तर भाग खैरागढ़, वार्ड क्रमांक 18 डॉ.भीमराव अम्बेडकर वार्ड के लिए मतदान केन्द्र 18 शासकीय प्राथमिक शाला दाऊचौरा दक्षिण भाग खैरागढ़, वार्ड क्रमांक 19 गोकुल नगर वार्ड (टिकरापारा) के लिए मतदान केन्द्र क्रमांक 19 शासकीय प्राथमिक शाला टिकरापारा खैरागढ़, वार्ड क्रमांक 20 सिविल लाईन वार्ड (सिविल लाइन-खम्हरिया) के लिए मतदान केन्द्र क्रमांक 20 शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला खैरागढ़ को मतदान केन्द्र बनाया गया है। मतदाता अपने संबंधित मतदान केन्द्र में मतदान कर सकते है।

Sub editor

