IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

19 लाख 62 हजार क्विंटल धान की खरीदी….जिले में तेजी से चल रहा खरीदी तथा उठाव का कार्य

  • राईस मिलर्स द्वारा धान उपार्जन केन्द्रों से किया गया डेढ़ लाख क्विंटल तथा परिवहनकर्ता द्वारा 35 हजार क्विंटल धान का उठाव

  • जिले में अब तक 19 लाख 62 हजार क्विंटल धान की खरीदी

राजनांदगांव 13 दिसम्बर 2021। जिले में धान खरीदी तथा उठाव का कार्य तेजी से चल रहा है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर राईस मिलर्स ने कस्टम मिलिंग के लिए अनुबंध करा लिया है। धान के उठाव का कार्य जारी है। कलेक्टर एवं टीम लगातार धान खरीदी केन्द्रों की मानिटरिंग कर रही है। अब तक राईस मिलर्स द्वारा धान उपार्जन केन्द्रों से डेढ़ लाख क्विंटल धान का उठाव किया जा चुका है। वही परिवहनकर्ता द्वारा 35 हजार क्विंटल धान का उठाव किया गया है। ज्यादातर लघु एवं सीमांत किसानों के धान की खरीदी की गई है। अब तक प्रदेश में सर्वाधिक धान खरीदी राजनांदगांव में की गई है। जिले में 19 लाख 62 हजार क्विंटल धान की खरीदी की गई है। पर्याप्त संख्या में बारदाने उपलब्ध है। प्लास्टिक बारदाने में भी धान की खरीदी की जा रही है। कलेक्टर ने सीमावर्ती राज्यों से अवैध धान के परिवहन को रोकने तथा कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि इस दौरान कोचियां और बिचौलियां अवैध धान खपाने के लिए सक्रिय रहते है। उन पर निगरानी करने के साथ ही सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!