IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

सेक्टर स्तरीय वाॅलीबाल (महिला) प्रतियोगिता का आयोजन

राजनांदगांव। शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय, राजनांदगांव द्वारा सेक्टर स्तरीय महिला वाॅलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिले भर की 10 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के प्रथम सेमीफाइनल शासकीय कला देवी महिला महाविद्यालय राजनांदगांव व शासकीय महाविद्यालय अम्बागढ़ चौकी के साथ खेला गया। जिसमें में शासकीय महाविद्यालय अम्बागढ़ चौकी विजयी रही। द्वितीय सेमीफाइनल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कवर्धा व शासकीय महाविद्यालय डोंगरगांव के मध्य खेला गया। जिसमें शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कवर्धा विजयी रही। फाइनल मैच में संघर्षपूर्ण मुकाबले में शासकीय कला देवी महिला महाविद्यालय राजनांदगांव को शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कवर्धा ने 2-0 अंकों से हराया।

इस अवसर पर आयोजक महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ.के.एल. टांडेकर ने विजयी टीम को बधाईयां दी और उनके उज्जवल भविष्य हेतु आशिर्वाद प्रदान किया। पूरे मैच का संचालन संध्या मैडम कोच के निर्देशानुसार किया गया। प्रतियोगिता के दौरान वरिष्ठ खिलाडी रुस्तम अली, मिर्जा आबिद बेग, दिलीप हट्टेवार, उत्तम उईके और महेन्द्र उपस्थित थे। सभी महाविद्यालय के क्रीडा अधिकारी श्री परेश वर्मा, श्री पी.के हरि, श्री खेलन मोहले, तामेश्वर बंजारे (जीम टेªनर) श्री मोरद्धज सोनवानी, श्री अरुण चैधरी (संगठन सचिव) व खेल विभाग के ही श्री रामू पाटिल उपस्थित थे। राज्य स्तरीय महिला वाॅलीबाल प्रतियोगिता में चयनित छात्राएं पूजा सिंग, रजविंदर कौर, अनिता, तनूजा, श्वेता निर्मलकर, अंकिता वर्मा, नेहा सिन्हा, सावित्री, लाकेश्वरी, ज्योति ठाकुर, आफरीन, रुपाली फुले आदि है।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!