IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। सोमनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ठेकवा में एक घर में आगजनी की घटना हुई है। बताया जा रहा है कि जिस घर में आगजनी की घटना हुई वहां शादी की तैयारियां चल रही है, इस आगजनी में गहने, कपड़े, किराना और नकद समेत करीब डेढ़ लाख कीमत का सामान जलकर खाक हो चुका है। आगजनी के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
जानकारी अनुसार ग्राम ठेकवा निवासी प्रीतम साहू पिता सोनूराम साहू के यहां कल रात लगभग 8 बजे घर में अचानक आग लग गई। इस घटना में कोई जनहानि नही हुई है,चूंकि घर बस्ती के बीचों बीच में है जिससे आसपास के लोगों मे अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों द्वारा पानी व्यवस्था कर घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रीतम साहू के यहाँ शादी कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी जिसके चलते शादी के लिए कपड़े लगभग साठ हजार रूपये, गहने लगभग तीस हजार रुपये एवं किराना सामान शादी के लिए खरीद कर रखें थे और नगदी रूपये पचास हजार वो सब आगजनी में जल गए।

error: Content is protected !!