भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में जन कल्याण कार्यों एवं योजनाओं सहित वर्तमान में केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में अवगत कराया
राजनांदगांव/ छुरिया। प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा के निर्देशानुसार एवं भाजपा जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव के मार्गदर्शन व महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष किरण साहू के नेतृत्व में छुरिया भाजपा मंडल में महिला मोर्चा की बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष डॉ रेखा मेश्राम, सांसद प्रतिनिधि चंद्रिका प्रसाद डड़सेना, जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू भाजपा मंडल अध्यक्ष रविन्द्र वैष्णव जनपद अध्यक्ष किरण वैष्णव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सरकार के द्वारा पिछले 15 वर्षों में किए गए जन कल्याण कार्यों एवं योजनाओं सहित वर्तमान में केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में अवगत कराते हुए वर्तमान प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर भी वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से चर्चा की। संचालन जिला महामंत्री देवकुमारी साहू ने की साथ ही स्वागत उद्बोधन महिला मोर्चा अध्यक्ष द्रोपती मंडावी द्वारा दिया गया।
उक्त कार्यक्रम में विशेष रुप से किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हिरेंद्र साहू छुरिया जनपद पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव,जिला पंचायत सदस्य ललिता कँवर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सावित्री वैष्णव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य किरण साहू राधेश्याम शर्मा, महामंत्री संजय सिन्हा खिलेश्वर साहू घासी साहू कांतिलाल साहू किसुन साहू धर्मवीर चंद्रवंशी जिला मंत्री बेला साहू, छुरिया महिला मोर्चा अध्यक्ष द्रोपति मंडावी, शीला गुप्ता जनपद सभापति भुनेश्वरी साहू जनपद सदस्य हेमिन साहू दुलेश्वरी चंद्रवंशी मीना पुजेरी पार्वती साहू जानकी साहू ओमीन पटेल रेखा सिन्हा दुमेश्वरी साहू शकुन गन्धर्व एवं सभी महिला मोर्चा पदाधिकारी एवं मंडल पदाधिकारी, सदस्यगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बहनों की उपस्थिति रही।
।

Sub editor

