IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

धान उपार्जन केन्द्र सीतागांव के केन्द्र प्रभारी एवं कर्मचारियों पर कार्यों में लापरवाही करने पर नोटिस जारी

राजनांदगांव 10 दिसम्बर 2021। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर धान उपार्जन केन्द्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में मानपुर विकासखंड के धान उपार्जन केन्द्र सीतागांव में केन्द्र का निरीक्षण किया गया। जिसके तहत केन्द्र प्रभारी जनकलाल एवं कर्मचारी संतराम, धर्मेन्द्र कुरेटी द्वारा कार्यों में घोर लापरवाही करने पर नोटिस जारी कर कार्रवाई की गई।

खाद्य अधिकारी भूपेन्द्र मिश्रा के मार्गदर्शन में सहायक खाद्य अधिकारी भूनेश्वर चेलक एवं खाद्य निरीक्षक अंगद ठाकुर द्वारा धान उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण कर जांच किया गया। निरीक्षण के दौरान केन्द्र प्रभारी जनकलाल तारम अनुपस्थित पाए गए। जांच के दौरान कृषकों द्वारा क्रय किए गए धान की बोरियों से धान निकालकर पृथक बोरियों में भरकर मूल बोरियों की सिलाई की जा रही थी। इस संबंध में जांच के दौरान कार्यरत कर्मचारियों ने बताया कि उनके द्वारा बोरियों से धान निकालकर नई बोरी तैयार कर स्टैक में रखा गया है। जिसे परिचित कृषकों के खाते में विक्रय कर लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से कृत्य किया जा रहा है, जो समिति के हित के विरूद्ध है।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!