IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

अब दोपहर 12 बजे से  चौपाटी व पुष्पवाटिका में घुमने के साथ साथ नौका विहार का आनंद ले सकेंगे

  • नौका विहार का आनंद, चौपाटी व पुष्पवाटिका का खुलने का समय सीमा को बढ़ाया
  • नौका विहार का आनंद लेने चौपाटी व पुष्पवाटिका अब दोपहर 12 बजे से खुलेगी

राजनांदगांव 10 दिसम्बर। नागरिकों के मनोरंजन के लिये नगर निगम द्वारा रानी सागर के पास चौपाटी व पुष्पवाटिका का निर्माण किया गया है, जहॉ नौका विहार की भी सुविधा है। पूर्व में चौपाटी व पुष्पवाटिका का संचालन शाम के समय किया जाता था, लेकिन नागरिकों की सुविधा एवं ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुये निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी के निर्देश पर आज से दोपहर 12 बजे से रात्रि 8 बजे तक चौपाटी व पुष्पवाटिका का संचालन किया जायेगा। जहॉ नागरिक दोपहर 12 बजे से दोनों उद्यान में घुमने के साथ साथ नौका विहार का आनंद ले सकेंगे।

फाइल फोटो

आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने इसके सफल संचालन के लिये कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगायी है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुये कहा है कि शासन द्वारा समय समय पर कोरोना वायरस (कोविड-19) के रोकधाम हेतु जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुये चौपाटी व पुष्पवाटिका तथा नौका विहार का लुप्त उठावे।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!