IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

शासन की स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना के अंतर्गत सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम स्कूल विशेष स्वरूप में परिवर्तित

  • भावी पीढ़ी को अच्छी शिक्षा देने की मंशा को साथ प्रारंभ की गई शासन की यह योजना हुई फलीभूत
  • देखते ही बनती है स्कूल की साज-सज्जा, दीवारों पर उकेरे उम्दा पेंटिंग, हरियाली एवं यहां की रौनक
  • दीवारों में खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के विद्यार्थी ने उकेरे छत्तीसगढ़ी कला एवं संस्कृति के खुबसूरत चित्र
    देश के पूर्व राष्ट्रपति तथा मिसाइल मैन भारत रत्न डॉ. अब्दुल कलाम की तस्वीरे हैं प्रेरक

राजनांदगांव 09 दिसम्बर 2021। शासन की स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना के अंतर्गत जिले में सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम स्कूल को विशेष स्वरूप में परिवर्तित किया गया है। स्कूल की साज-सज्जा, दीवारों पर उकेरे उम्दा पेंटिंग, हरियाली एवं यहां की रौनक देखते ही बनती है और एक अद्भूत नजारा दिखाई देता है। भावी पीढ़ी को अच्छी शिक्षा देने की मंशा के साथ प्रारंभ की गई शासन की यह योजना फलीभूत हो रही है, इसकी यह बानगी है।


कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा की पहल पर स्कूल की दीवारों पर खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी अनूठी चित्रकारी से सजाया है। कलेक्टर श्री सिन्हा की देखरेख एवं सतत मार्गदर्शन में यह संकल्पना धीरे-धीरे मूर्त स्वरूप ले सकी। स्कूल की दीवारों में छत्तीसगढ़ी कला एवं संस्कृति की अनोखी छटा बिखरी दिखाई देती है तो वहीं दूसरी ओर देश के पूर्व राष्ट्रपति तथा मिसाइल मैन भारत रत्न डॉ. अब्दुल कलाम की प्रेरक तस्वीरें बच्चों के मन में खुशी भर देती है।

यहां की दीवारें टेक्नोलॉजी ट्री एवं ज्ञान-विज्ञान की महत्वपूर्ण बातें विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए प्रोत्साहित करती है। स्कूल की पढ़ाई, परिसर की हरियाली और यहां का अध्ययनशील वातावरण मुग्ध करता है। स्कूल में एक समृद्ध लायब्रेरी एवं लैब है। नगर निगम आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी ने लगातार स्कूल की मॉनिटरिंग की। उन्होंने बताया कि परिसर में पौधरोपण के साथ ही यहां की व्यवस्था के लिए नगर निगम की ओर से विशेष प्रयास किए गए।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!