IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

चेकपोस्ट में 24 घंटे कड़ी निगरानी रखी जाए

  • कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने साल्हेवारा चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण

राजनांदगांव 08 दिसम्बर 2021। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा एवं पुलिस अधीक्षक डी श्रवण ने जिले और मध्यप्रदेश की सीमा साल्हेवारा में अवैध धान परिवहन को रोकने के लिए बनाए गए चेकपोस्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने चेकपोस्ट में प्रतिदिन आने जाने वाले वाहनों की एंट्री पंजी की जांच की। उन्होंने कहा कि चेकपोस्ट में 24 घंटे कड़ी निगरानी रखी जाए। बाहर से  आने वाले सभी वाहनों की जांच कर एंट्री करें। जिले में अवैध धान का परिवहन नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र के चौक-चौराहों में सीसीटीवी कैमरा लगाया जाए। इस अवसर पर एसडीएम छुईखदान सुनील शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!