IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

4 लाख 32 हजार मीट्रिक टन धान की अनुमति प्राप्त कर अनुबंध पंजीकृत राईस मिलों द्वारा करा लिया

  • जिले के भारतीय खाद्य निगम में चावल जमा होना प्रारंभ
  • कमला एग्रो राईस मिल द्वारा प्रथम लॉट चावल जमा कराया गया

राजनांदगांव 08 दिसम्बर 2021। जिले में समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान का कस्टम मिलिंग के तहत उठाव एवं चावल जमा होना प्रारंभ हो गया है। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के नेतृत्व में जिले में धान खरीदी का कार्य व्यवस्थित एवं सुचारू तरीके से चल रहा है। जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है तथा शीघ्रता से धान उपार्जन केन्द्रों से धान का उठाव किया जा रहा है। जिल में पंजीकृत राईस मिलों द्वारा 4 लाख 32 हजार मीट्रिक टन धान की अनुमति प्राप्त कर अनुबंध करा लिया गया है। अनुबंध के विरूद्ध राईस मिलर्स द्वारा उपार्जन केन्द्रों से धान का उठाव का चावल भारतीय खाद्य निगम एवं नागरिक आपूर्ति निगम में जमा कराया जाना है।

आज मेसर्स कमला एग्रो राईस मिल छुरिया द्वारा भारतीय खाद्य निगम के राजनांदगांव डिपो में कस्टम मिलिंग के तहत प्रथम लॉट चावल जमा किया गया। जिले में चावल जमा कार्य प्रारंभ होने से अब समितियों से शीघ्रता से धान का उठाव कर मिलिंग कार्य किया जाएगा। जिससे उपार्जन केन्द्रों में धान जाम नहीं होगा तथा किसानों से सुचारू रूप से धान का क्रय किया जा सकेगा।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!