IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

ईस्ट जोन इंटरयूनिवर्सिटी कबड्डी (महिला) प्रतियोगिता हेतु दिग्विजय की छात्राएं चयनित… 8 सितंबर को संबलपुर में प्रतियोगिता के लिए रवाना…

राजनांदगांव। शासकीय कमला देवी राठी महिला महाविद्यालय, राजनांदगांव में आयोजित हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग की टीम के लिये चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय की छात्राएं सुमन उर्वशा, भावना साहू, जान्हवी साहू, शालिनी व वैशाली का चयन इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी महिला प्रतियोगिता हेतु किया गया। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग की टीम 8 सितंबर को संबलपुर में प्रतियोगिता के लिए रवाना होगी।

चयनित छात्राओं को महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. के.एल. टांडेकर, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष रईस अहमद शकील, डाॅ. डी.पी. कुर्रे, डाॅ.एच.एस. भाटिया, डाॅ. शैलेन्द्र सिंह, डाॅ. संजय ठिसके, रजिस्ट्रार दीपक कुमार परगनिहा, क्रीडाअधिकारी अरुण चैधरी व रामू पाटिल ने बधाई दी।

 

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!