IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

शासन के समर्थन मूल्य में धान खरीदी से किसानों के मेहनत का मिलने लगा है फल

  • धान उपार्जन केन्द्र में किसानों की सुविधा के लिए की गई समुचित व्यवस्था
  • किसान उत्साह से कर रहे धान का विक्रय

राजनांदगांव 06 दिसम्बर 2021। शासन द्वारा 1 दिसम्बर से धान खरीदी प्रारंभ होने से किसानों में उमंग उत्साह दिखाई दे रहा है। धान उपार्जन केन्द्र सोमनी में किसानों की सुविधा के लिए सभी व्यवस्था सुचारू रूप से की गई है। 4 महीने की कड़ी मेहनत का फल अब किसानों को मिलने लगा है। उनके धान की समर्थन मूल्य में खरीदी होने से नया खुशी है। किसानों को धान बेचने में कोई समस्या न हो इसके लिए शासन-प्रशासन द्वारा पूरी व्यवस्था की गई है।

किसान खुश होकर अपने धान का विक्रय धान खरीदी केन्द्र के माध्यम से कर रहे हैं। ग्राम खुटेरी निवासी किसान सहदेव राम यादव ने बताया कि 67 डिसमिल में खेती करते हैं। सोमनी धान उपार्जन केन्द्र में 25 कट्टा धान बेचने आए हैं। उन्होंने बताया कि प्रबंधकों द्वारा धान खरीदी केन्द्र में अच्छी व्यवस्था की गई है। ग्राम ठाकुरटोला के किसान जितेन्द्र साहू ने बताया कि 4 एकड़ खेत में धान बोते हैं। उन्होंने टोकन कटवा लिया है और 13 तारीख को धान का विक्रय करेंगे। उन्होंने बताया कि केन्द्र में व्यवस्थित रूप से ग्रामवार टोकन काटा जा रहा है, जिससे सहुलियत हुई है। ग्राम ठाकुरटोला निवासी किसान जगदीश साहू ने बताया कि उनके पास 2 एकड़ खेत है और 56 कट्टा धान बेचने आए हैं। उन्होंने बताया कि केन्द्र में पानी, कांटा-बांट की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। यहां किसानों को कोई दिक्कत नहीं हो रही है। ग्राम खुटेरीकला निवासी रूहेला साहू ने बताया कि उन्होंने 2 दिसम्बर को धान बेचने के लिए टोकन कटाया था। आज 83 कट्टा धान बेचने लाए है।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!