IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

छुरिया से सूरज लहरे की रिपोर्ट
छुरिया – खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के वनांचल ग्राम अडमागोदी में समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में एक दिवसीय रात्रि कालीन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश मंत्री भाजपा युवा मोर्चा जगजीत सिंह भाटिया उपस्थित हुए, कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद सदस्य सुन्दरी बाई बाघमारे ने की, समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए भाटिया ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में खेलो का विशेष महत्व है बहुत से छात्र तो खेलो के दम पर ही ऊँचे पदों को हासिल कर लेते हैं छात्र देश के युवा है खेलो में निरंतर भाग लेते रहने से आसानी से चिंता घबराहट और तनाव को दूर करने में मदद करता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से सरपंच जगीता मंडावी, मंडल महामंत्री भारत भूषण राजपूत, मदन साहू, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कांता साहू, अमर खोभ्रागड़े,पिछड़ा वर्ग महामंत्री किशोर यादव, कुंदन साहू, सूर्य प्रकाश राजपूत, टीकम साहू, धनेश कोमरे, माया राम, बीरसिंग नेताम, राजेन्द्र कुंजाम, चकरा राम, मन्नू राम, भोज राम, हसन कोमरे, संजय कुमार, संजू, हरिचंद, मनेश, नरेंद्र, शिव कुमार एवं आदि ग्रामवासी उपस्थित थे

You missed

error: Content is protected !!