IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

छुरिया से सूरज लहरे की रिपोर्ट
छुरिया – गोपालपुर की खलिहान पर रखे किसान की लगभग 2 एकड़ धान कि खरही में आग लगी थी जिस पर काबू पाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार छुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर निवासी किसान वीर सिंह पिता लादूराम नेताम उम्र 55 वर्ष की खेत पर बने खलिहान में रखे धान खरही में अचानक आग लग गया जानकारी होने पर किसान खलिहान पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सुचना दिया गया । तत्काल सूचना पाकर मौके पर फायर ब्रिगेड और डायल 112 की टीम पहुंची जिससे आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। बताया जा रहा है किसान के रखे 2 एकड़ धान की खरही में करीब 10% धान आग से झुलस गया है।

You missed

error: Content is protected !!