कोविड-19 टीकाकरण अपडेट: राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को टीके की 42.15 करोड़ से अधिक खुराक प्रदान की गईं
-राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अब भी टीके की 2.11 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध हैं, जिनका अभी इस्तेमाल किया जाना है
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत भारत सरकार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके उपलब्ध कराकर उनकी मदद कर रही है। सबको टीका उपलब्ध कराने से जुड़े कोविड-19 टीकाकरण अभियान के नए चरण के तहत केंद्र सरकार देश में टीका विनिर्माताओं द्वारा उत्पादित 75 प्रतिशत टीके खरीदेगी और उनकी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को (नि:शुल्क) आपूर्ति करेगी।
| टीके की खुराक | 20 जुलाई, 2021 |
| आपूर्ति | 42,15,43,730 |
| प्रक्रिया प्रगति में | 71,40,000 |
| खपत | 40,03,50,489 |
| शेष खुराक उपलब्ध | 2,11,93,241 |
भारत सरकार ने अब तक राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को कोविड टीके की 42.15 करोड़ से अधिक खुराक (42,15,43,730) सभी स्रोतों के माध्यम से प्रदान की है। इसके अलावा टीके की 71,40,000 खुराक प्रक्रियारत हैं।
आज सुबह आठ बजे उपलब्ध आंकड़े के अनुसार इनमें अपव्यय सहित कुल 40,03,50,489 खुराक की खपत हुई है।
राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अब भी टीके की 2.11 करोड़ से अधिक (2,11,93,241) खुराक उपलब्ध हैं जो बची हुई हैं, जिनका अभी इस्तेमाल किया जाना है।

B.J.M.C.
Chief Editor
Mo. No. 9752886730

