IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

आम जनता के बीच नौसेना के बारे में जागरुकता बढाने के उद्देश्य को लेकर भारतीय नौसेना दिवस मनाया

राजनांदगांव। शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय, के एन.सी.सी. नेवल विंग द्वारा प्राचार्य डाॅ. के.एल. टांडेकर के मार्गदर्शन में नौसेना दिवस मनाया गया। प्रारंभ में एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा प्राचार्य को मार्च पास्ट करके सलामी दी गई तत्पश्चात् केक काटा गया। कार्यक्रम प्रारंभ में कैडेट प्रेमकुमार साहू द्वारा राजकीय गीत प्रस्तुत किया गया। छात्र धर्मेन्द्र साहू द्वारा देशप्रेम का गीत प्रस्तुत किया गया। एन.सी.सी. आफिसर विकास काण्डे द्वारा वर्ष भर का गतिविधियों की जानकारी प्रदान की गई। इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. शैलेन्द्र सिंह द्वारा नौसेना दिवस के इतिहास पर प्रकाश डाला गया, सर्वप्रथम 24 अक्टूबर 1544 को रायल इंडियन नेवी ने पहली बार नेवी डे मनाया था। नौसेना दिवस मनाने के पीछे का उद्देश्य आम जनता के बीच नौसेना के बारे में जागरुकता बढाना था।

प्राचार्य डाॅ.के.एल. टांडेकर द्वारा कहा कि 10 मई 1972 में वरिष्ठ नौसेना अधिकारियों के सम्मेलन में यह निर्णय लिया गया कि 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय नौसेना की कुर्बानियों की स्मृति में नौसेना दिवस 4 दिसंबर को मनाया जाता है। उन्होने सभी कैडेट्स को नौसेना दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों के बीच प्रतियोगिता हुई जिसमें प्रथम स्थान धर्मेन्द्र साहू, द्वितीय स्थान शिव सिन्हा, तृतीय स्थान भूपेन्द्र प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए गोविंद साहू द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया। आभार प्रदर्शन प्रो. नूतन देवांगन, द्वारा किया गया। इस अवसर पर डाॅ. एच.एस. भाठिया, प्रो. के.एल. दामले, प्रो. हीरेन्द्र बहादूर ठाकुर, प्रो. संजय देवांगन भी उपस्थित रहे।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!