IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

दसवीं के छात्र का नदी में मिला शव: एक सप्ताह पहले घ से कोचिंग जाने निकले बालक का नदी में मिला शव

27 नवंबर को शाम 5 बजे ट्यूशन जाने घर से निकला था बालक

कक्षा दसवीं का छात्र था मृतक वेदांत कुर्रे

फोटो:-01 मृतक बालक वेदांत कुर्रे

बेमेतरा: 3 दिसंबर 2021:- नांदघाट थाना के शिवनाथ नदी में शुक्रवार की सुबह 15 साल के बालक का शव नदी
में जाली में फसा मिला। नदी में नहाने गए लोगों ने बालक के शव को नदी किनारे देखा। जहाँ ग्रामीणों ने इसकी सूचना नांदघाट थाने में दी।

एक सप्ताह पहले बालक शाम को ट्यूशन जाने घर से निकला था। लेकिन देर रात घर नहीं पहुँचा था। नांदघाट टीआई विपिन रंगारी ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 7.45 बजे ग्रामीणों से सूचना मिली कि शिवनाथ नदी में एक बालक का शव नदी किनारे बहकर आया है। उन्होंने बताया कि बालक की पहचान वेदांत कुर्रे पिता वेदनारायण कुर्रे ग्राम हाथाडाडु थाना नवागढ़ के रूप में हुई है। जो 27 नवंबर की शाम 5 बजे घर से कोचिंग जाने के लिए निकला था। देर रात तक घर नहीं पहुँचने पर परिजनों ने नवागढ़ थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि नांदघाट शिवनाथ नदी के पुल के आगे करीब 100 मीटर दूरी पर शव नदी किनारे मछली पकड़ने की जाली में फसा हुआ था। शव 3-4 दिन पुरानी लग रही है। बालक कक्षा दसवीं का छात्र था। परिजनो ने बालक के पहने कपड़े से उसकी शिनाख्त की। पुलिस ने बताया कि बालक नीले रंग का टी- शर्ट व महरूम कलर का लोवर पहना हुआ था।

You missed

error: Content is protected !!