IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

समर्थन मूल्य पर किसानों से मक्का खरीदी 1 दिसम्बर से 28 फरवरी तक

राजनांदगांव 01 दिसम्बर 2021। खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 अंतर्गत छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा जिले में कृषि साख समिति एवं लेम्पस के माध्यम से पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर मक्का की खरीदी की जाएगी। मक्का खरीदी 1 दिसम्बर 2021 से 28 फरवरी 2022 तक की जाएगी। भारत सरकार द्वारा औसत अच्छे किस्म एफएक्यू मक्का के लिए समर्थन मूल्य 1870 रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। मक्का खरीदी की अधिकतम सीमा 10 क्ंविटल प्रति एकड़ निर्धारित है। मक्का की खरीदी पुराने बारदानों (पीडीएस, कृषक, खाद्य पदार्थों के पैकेजिंग में उपयोग किए गए बारदानों) में किया जाएगा। पुराने बारदाने की राशि का भुगतान पुराने बारदाने के लिए निर्धारित दर अनुसार ही किया जाएगा। मक्का में नमी का निर्धारित मापदण्ड 14 प्रतिशत है। किसानों को मक्का की राशि का भुगतान उनके बैंक खाते में राशि अंतरण कर किया जाएगा।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!