IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

पिछले 24 घंटों में 8,309 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए

वर्तमान में भारत के सक्रिय मामले घटकर 1,03,859 हुए

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर (0.85 प्रतिशत) लगातार 15 दिनों से 1% से कम

xreporter news: 29 NOV 2021 by PIB Delhi
पिछले 24 घंटों में 42,04,171 वैक्सीन की खुराक लगाने के साथ, भारत का कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 122.41 करोड़ (1,22,41,68,929) के पार पहुंच गया। यह उपलब्धि टीकाकरण के 1,26,81,072 सत्रों के माध्यम से हासिल की गई है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

एचसीडब्ल्यू पहली खुराक 1,03,83,537
दूसरी खुराक 94,73,049
एफएलडब्ल्यू पहली खुराक 1,83,78,371
दूसरी खुराक 1,64,59,656
18-44 आयु समूह पहली खुराक 45,56,32,538
दूसरी खुराक 21,75,96,173
45 से 59 वर्ष के बीच का आयु समूह पहली खुराक 18,40,16,833
दूसरी खुराक 11,87,56,597
60 वर्ष से अधिक पहली खुराक 11,52,40,200
दूसरी खुराक 7,82,31,975
कुल 1,22,41,68,929

पिछले 24 घंटों में 9,905 रोगियों के ठीक होने से स्वस्थ होने वाले रोगियों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की संचयी संख्या बढ़कर 3,40,08,183 हो गई है।

भारत की रिकवरी दर बढ़कर 98.34 प्रतिशत हो गई है।

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा लगातार और सहयोगात्मक प्रयास से बीते 155 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में 8,309 नए मामले सामने आए हैं।

देशभर में सक्रिय मामलों की संख्या वर्तमान में 1,03,859 है। वर्तमान में सक्रिय मामले देश के कुल सक्रिय मामलों का 0.30% हैं, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।

देशभर में टेस्टिंग क्षमता में उल्लेखनीय रूप से बढ़ोतरी के साथ, देश में पिछले 24 घंटों में 7,62,268 टेस्ट किए गए। कुल मिला कर, भारत ने अबतक 64.02 करोड़ से अधिक (64,02,91,325) जांच की जा चुकी है।

एक तरफ जहां, टेस्टिंग क्षमता देश भर बढ़ा दी गई है, साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 0.85 प्रतिशत है जो बीते 15 दिनों से 1% से कम है। दैनिक पॉजिटिविटी दर आज 1.09 प्रतिशत है। दैनिक पॉजिटिविटी दर लगातार 56 दिनों से 2 प्रतिशत से कम बनी हुई है और लगातार 91 दिनों से 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है।

****

error: Content is protected !!