कोविड-19 टीकाकरण अपडेट: राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों को अभी तक 42.15 करोड़ से अधिक टीके उपलब्ध कराए गए
-राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों तथा निजी अस्पतालों के पास अभी भी 2.60 करोड़ से अधिक शेष तथा अप्रयुक्त टीके उपलब्ध
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत, भारत सरकार राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क टीका उपलब्ध कराकर उनकी सहायता करती रही है। कोविड-19 टीकाकरण अभियान के सार्वभौमिकरण के नये चरण में, केन्द्र सरकार देश में टीका विनिर्माताओं द्वारा बनाए गए टीकों की 75 प्रतिशत खरीद करेगी और राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों को आपूर्ति (नि:शुल्क) करेगी।
टीकों की खुराक |
(19 जुलाई, 2021 तक) |
आपूर्ति |
42,15,43,730 |
खपत |
39,55,31,378 |
शेष उपलब्ध
|
2,60,12,352 |
अभी तक राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों को सभी स्रोतों से 42.15 करोड़ से अधिक (42,15,43,730) टीके उपलब्ध कराए गए हैं।
इनमें से अपव्यय सहित कुल 39,55,31,378 टीकों की (आज सुबह 8 बजे तक उपलब्ध डाटा के अनुसार) खपत हुई है।
राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों तथा निजी अस्पतालों के पास अभी भी 2.60 करोड़ (2,60,12,352)से अधिक शेष तथा अप्रयुक्त टीके उपलब्ध हैं।
****

B.J.M.C.
Chief Editor
Mo. No. 9752886730