IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

मॉडल गौठान के रूप में विकसित किया अंजोरा गौठान

छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महामंडेलश्वर राजेश्री डॉ. महंत रामसुंदर दास ने किया ग्राम अंजोरा के वृंदावन गौठान का किया निरीक्षण

  • गौठान मल्टीएक्टिविटी के लिए पूरे प्रदेश में अपनी अलग पहचान बना रही है।

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महामंडेलश्वर राजेश्री डॉ. महंत रामसुंदर दास ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम अंजोरा के आदर्श गौठान का निरीक्षण किया। आयोग के अध्यक्ष ने ग्राम अंजोरा में गौठान के सभी निर्मित संरचनाओं एवं महिला स्वसहायता समूहों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने गेंदा फूल की खेती, सब्जी बाड़ी, मत्स्य पालन, फलदार वृक्ष, वृक्षारोपण, वर्मी कम्पोस्ट, मशरूम उत्पादन, बांस शिल्प कार्य, चारागाह के साथ स्वसहायता समूह के कार्यों के लिए निर्मित शेड का अवलोकन किया। महामंडलेश्वर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा अनुरूप ग्राम अंजोरा के गौठान को मॉडल गौठान के रूप में विकसित किया गया है। गौठान का नाम वृंदावन रखकर इस गौठान को वास्तव में मूर्तरूप दिया गया है। इसके लिए उन्होंने प्रशंसा करते हुए कहा कि वृंदावन गौठान प्रदेश का मॉडल गौठान है। यहां विभिन्न गतिविधियां प्रारंभ किए जाएंगे।

गौसेवा आयोग के उपाध्यक्ष मन्ना यादव ने कहा कि अंजोरा गौठान मल्टीएक्टिविटी के लिए पूरे प्रदेश में अपनी अलग पहचान बना रही है। शासन द्वारा आने वाले समय में गौठान में गोबर से पेंट बनाने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान जनपद पंचायत सीईओ श्री एसके ओझा ने आदर्श गौठान अंजोरा की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर सहायक संचालक पशु चिकित्सक सेवाएं डॉ. राजीव देवरस, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, सरपंच श्रीमती अंजू साहू, गौठान समिति के अध्यक्ष, विभिन्न विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं महिला स्वसहायता समूह की सदस्य उपस्थित थे।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!